फॉल्ट से घंटों बिजली गुल, ढाई लाख उपभोक्ता परेशान रहे
जासं कानपुर त्योहार में भी शहरवासियों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।
जासं, कानपुर : त्योहार में भी शहरवासियों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को फॉल्ट और शटडाउन से नौ सबस्टेशनों से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इसके चलते ढाई लाख उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
अंडर ग्राउंड केबल फॉल्ट होने से म्योर मिल सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति सुबह 9.45 बजे से 11.30 बजे तक बाधित रही। एचटी लाइन जोड़ने के लिए फजलगंज सबस्टेशन से आपूर्ति सुबह 6.20 बजे से 4.50 बजे तक बाधित रही। फॉल्ट होने से गोविद नगर सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति सुबह 6.15 बजे से 7.25 बजे तक बाधित रही। पावर ट्रांसफार्मर के केबल बाक्स में फॉल्ट होने से बाबूपुरवा सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति सुबह 10.10 बजे से दोपहर 12.40 बजे तक बाधित रही। इंस्यूलेटर में फॉल्ट होने से अहिरवां सबस्टेशन के रूमा गांव फीडर की आपूर्ति शाम 4.20 बजे से बाधित रही। नई एबीसी केबल डालने के लिए पुराना रतनपुर सबस्टेशन से बिजली 3.10 बजे से 4.30 बजे तक बाधित रही।