पुलिस के हाथ नहीं लगा छेड़छाड़ का आरोपित
संस महाराजपुर नर्वल पुलिस छेड़छाड़ व मारपीट के आरोपित की तलाश में दे रही है दबिश।
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 06:42 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 06:42 AM (IST)
संस, महाराजपुर : नर्वल पुलिस छेड़छाड़ व मारपीट के आरोपित की तलाश में दबिश दे रही है ,लेकिन आरोपित चौबीस घंटे बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगा। बुधवार रात आरोपित टिल्लू यादव ने पड़ोसी महिला से छेड़छाड़ की थी। घटना के समय पति रिश्तेदारी में गया हुआ था। गुरुवार सुबह महिला ने घर लौटने पर पति को घटना की जानकारी दी। पीड़िता का पति जब आरोपित के घर शिकायत लेकर पहुंचा तो आरोपित ने उनकी पिटाई कर दी। नर्वल थाना प्रभारी बलराम मिश्रा ने बताया कि आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें