Move to Jagran APP

विजय माल्या को देश से भगाने में अरुण जेटली के खिलाफ तहरीर

विजय माल्या को देश से भगाने में वित्तमंत्री अरुण जेटली को जिम्मेदार बताते हुए गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में तहरीर दी।

By Nawal MishraEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 09:30 PM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 11:27 PM (IST)
विजय माल्या को देश से भगाने में अरुण जेटली के खिलाफ तहरीर
विजय माल्या को देश से भगाने में अरुण जेटली के खिलाफ तहरीर
कानपुर (जेएनएन)। विजय माल्या को देश से भगाने में केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली को जिम्मेदार बताते हुए गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर लेकर पुलिस ने कांग्रेसियों को जांच का आश्वासन दिया है। 

आज कांग्रेस के शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए कोतवाली पहुंचे। वित्तमंत्री अरुण जेटली पर नौ हजार करोड़ की धोखाधड़ी के अरोपित विजय माल्या को देश से भागने में मदद, देश की जनता के साथ धोखाधड़ी करने, जनता की गाढ़ी कमाई की लूट कराने में मुकदमा दर्ज करने की तहरीर इंस्पेक्टर पीके शुक्ला को दी। 

loksabha election banner

शहर अध्यक्ष ने कहा कि लंदन की अदालत में पेशी के बाद माल्या ने स्वयं स्वीकार किया कि भारत छोडऩे से पहले वह वित्तमंत्री से मिला था। ऐसे में उसके देश से भागने में वित्तमंत्री की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष भूमिका की जांच होनी चाहिए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.