Move to Jagran APP

Kanpur Water Problem: छह करोड़ लीटर गंगा बैराज से पानी नहीं मिलने के कारण लोग पड़ोसी से ले रहे पानी

पीने का पानी वाटर एटीएम से खरीदकर पी रहे है। जल निगम ने दावा किया है कि कंपनी बाग चौराहा का लीकेज देर शाम तक ठीक हो जाएगा और गुरुवार से जलापूर्ति शुरू हो जाएगी। रविवार को कंपनी बाग चौराहा पर लीकेज हो गया था

By Akash DwivediEdited By: Published: Wed, 02 Dec 2020 12:39 PM (IST)Updated: Wed, 02 Dec 2020 12:39 PM (IST)
Kanpur Water Problem: छह करोड़ लीटर गंगा बैराज से पानी नहीं मिलने के कारण लोग पड़ोसी से ले रहे पानी
जल निगम ने मंगलवार से बैराज से रोज होने वाली छह करोड़ लीटर जलापूर्ति बंद कर दी

कानपुर, जेएनएन। कंपनी बाग में लीकेज के चलते गंगा बैराज से छह करोड़ लीटर जलापूर्ति न होने के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। क्षेत्र में लगे हैंडपंपों और पड़ोसी से सबमर्सिबल पंप से लोग पानी खरीद रहे है। इसके अलावा पीने का पानी वाटर एटीएम से खरीदकर पी रहे है। जल निगम ने दावा किया है कि कंपनी बाग चौराहा का लीकेज देर शाम तक ठीक हो जाएगा और गुरुवार से जलापूर्ति शुरू हो जाएगी। रविवार को कंपनी बाग चौराहा पर लीकेज हो गया था इसको ठीक करने के लिए जल निगम ने मंगलवार से बैराज से रोज होने वाली छह करोड़ लीटर जलापूर्ति बंद कर दी।

loksabha election banner

इसके कारण ग्वालटोली, सूटरगंज, सर्वोदय नगर,काकादेव, रामबाग, सिविल लाइंस फूलबाग, बर्रा दो से आठ, शास्त्री चौक, साकेत नगर, निराला नगर, गोविंद नगर समेत कई इलाकों में लो प्रेशर से पानी जा रहा है। इसके कारण ऊपरी मंजिल में पानी नहीं चढ़ पा रहा है और जलापूर्ति भी कम हो रही है जिन पड़ोसियों के यहां सबमर्सिबल पंप लगे है उनसे लोग पानी सुबह व शाम भर रहे है। इसके अलावा हैंडपंपों में लाइन लगी है। जल निगम के परियोजना प्रबंधक शमीम अख्तर ने बताया कि देर शाम तक लीकेज ठीक हो जाएगा। गुरुवार को सुबह बैराज से जलापूर्ति जारी कर दी जाएगी। 

जनता बोली

आए दिन लीकेज के चलते ही जलापूर्ति बंद हो जाती है। घटिया पाइपों को बदला जाए ताकि जनता को पीने का पानी मिल सके। पानी भरने में रोज समय बर्बाद हो जाता है। 

                                                                                                                  सचिन सोनकर, राम बाग 

शहर को चौबीस घंटे पानी देने की बात कहीं जा रही है लेकिन यहां दो घंटे भी जनता को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। पानी खरीदकर पीना पड़ता है। 

                                                                                                                  ऋषिशर्मा,  सिविल लाइंस 

घटिया पाइप डालने वाले अभियंता और ठेकेदारों को जेल भेजा जाए। पाइप डालने का खर्च उनसे वसूलकर पाइपों को बदला जाए, ताकि जनता को पीने का पानी मिल सके। 

                                                                                                                  मोहित सिंह, ग्वालटोली

पानी का पानी वाटर एटीएम से खरीदना पड़ता है। एक तो पानी नहीं आ रहा है जब आता है दो दूषित पानी होता है। जल्द लीकेज ठीक कराया जाए। 

                                                                                                                    मनीष दीक्षित सूटरगंज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.