यात्रियों को राहतः आज से आगरा एक्सप्रेस-वे होते हुए दिल्ली जायेंगी बसें
मंगलवार को रात आठ बजे पहली जनरथ बस झकरकटी बस अड्डा से दिल्ली रवाना होगी। दूसरी जनरथ बस एक घंटे बाद रवाना होगी।
कानपुर (जेएनएन)। दिल्ली जाने वाले बस यात्रियों को अब और बेहतर सुविधा मिलने जा रही है। मंगलवार को शहीद मेजर सलमान खान अंतर्राज्यीय झकरकटी बस अड्डे से आगरा व दिल्ली के लिए बसें जाएंगी। खास बात यह है कि ये बसें लखनऊ -आगरा एक्सप्रेस वे से होते हुए चलेंगी।
मंगलवार को रात आठ बजे पहली जनरथ बस झकरकटी बस अड्डा से दिल्ली रवाना होगी। दूसरी जनरथ बस एक घंटे बाद रवाना होगी। इससे पूर्व मंगलवार सुबह सात बजे, सुबह 10 बजे, सुबह 11 बजे, सुबह 11.30 बजे और दोपहर 12.30 बजे के बाद शाम चार बजे, पांच बजे और छह बजे साधारण बस वाया आगरा एक्सप्रेस वे से होते हुए रवाना होंगी।
65 किमी घटी दूरी, किराया भी कम
- कानपुर से वाया इटावा दिल्ली की दूरी 503 किमी।
-कानपुर से वाया आगरा एक्सप्रेस वे दिल्ली की दूरी 460 किमी।
-आगरा एक्सप्रेस वे से 65 किमी कम हो जाएगा।
किराया
- कानपुर से वाया इटावा दिल्ली जाने पर साधारण बस का किराया 586 रुपये है।
-जनरथ बस से जाएंगे तो 757 रुपये देना होगा।
-कानपुर से वाया आगरा एक्सप्रेस साधारण बस का किराया 460 रुपये है यानी 126 रुपये कम लगेंगे।
- जनरथ बस से जाएंगे तो 602 रुपये देना होगा, यानी 155 रुपये हो जाएंगे।
समय भी बचेगा
- वाया इटावा दिल्ली जाने में बसों को सात से आठ घंटे लगते हैं।
- वाया आगरा एक्सप्रेस वे ये दूरी पांच से साढ़े पांच घंटे में तय होगी।