पांच जोड़ी ट्रेनों के समय में आंशिक परिवर्तन
रेलवे ने पांच जोड़ी ट्रेनों के समय में आंशिक बदलाव किया है। अब ये नए समय पर दौड़ेंगी।
- गाड़ी संख्या 02801-02802 पुरी एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल पर रात 10.00 बजे आएगी। इसी तरह वापसी में कानपुर सेंट्रल पर दोपहर 3.55 बजे के स्थान पर 4.00 बजे आएगी।
- गाड़ी संख्या 02823-02824 नई दिल्ली भुवनेश्वर एक्सप्रेस अब सप्ताह में सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली जाएगी और वापसी में मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को दिल्ली से चलेगी। यह ट्रेन भुवनेश्वर से सुबह 9:30 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 5:10 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी।
- गाड़ी संख्या 02875-02876 पुरी से आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस सप्ताह में मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। पुरी से यह ट्रेन सुबह 11 बजे चलकर दूसरे दिन पूर्व निर्धारित समय 3:20 बजे सेंट्रल और रात 9:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन सुबह अपने पूर्व समय सुबह 6:30 की बजाय 7:30 बजे चलकर दोपहर 1:20 बजे सेंट्रल आएगी।
- गाड़ी संख्या 02813-02814 भुवनेश्वर आनंदविहार एक्सप्रेस शनिवार को दिल्ली जाएगी और सोमवार को वापस भुवनेश्वर के लिए चलेगी। भुवनेश्वर से दोपहर 12:30 बजे चलकर यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल पर दोपहर 1.45 के की बजाय 1.20 बजे आएगी। वापसी में यह ट्रेन आनंद विहार से सुबह 8 बजे चलकर दोपहर 1.40 के बजाय 1.35 बजे सेंट्रल आएगी।
- गाड़ी संख्या 02209-02210 भुवनेश्वर आनंद विहार एक्सप्रेस भुवनेश्वर से सुबह 7:35 बजे चलकर रात 12:50 बजे सेंट्रल पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन नई दिल्ली से दोपहर 12:55 की बजाय 12:40 बजे चलकर शाम 5:35 बजे सेंट्रल आएगी।
आज से डीएफसी ट्रैक पर नहीं चलेंगी मालगाड़ी
जासं, कानपुर : इंटरलॉकिंग का काम पूरा न हो से डीएफसी ट्रैक पर मालगाड़ी बुधवार से नहीं चल सकेंगी। इसमें दो से तीन दिन का समय लग सकता है। भाऊपुर से खुर्जा तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को बुधवार से मालगाड़ियों के लिए शुरु किया जाना था। चार सौ किमी लंबे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ट्रैक पर सौ किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेनों का संचालन हो सकेगा।