Move to Jagran APP

कानपुर : धान से क्रय केंद्रों के गोदाम फुल, अब खाली होने के बाद होगी खरीद, लौट रहे किसान

बिधनू में पीसीयू के तहत संभुआ दहेली और कठेरुआ में बने क्रय केंद्र के गोदाम धान से भरे हुए हैं। प्रभारी क्रय केंद्रों में जमा धान की उठान न होने से किसानों का धान खरीदा नहीं जा रहा है जिसकी वजह से 15 दिनों से किसान परेशान हैं।

By Abhishek VermaEdited By: Published: Mon, 03 Jan 2022 03:23 PM (IST)Updated: Mon, 03 Jan 2022 03:23 PM (IST)
कानपुर : धान से क्रय केंद्रों के गोदाम फुल, अब खाली होने के बाद होगी खरीद, लौट रहे किसान
क्रय केंद्रों के गोदाम में धान भरी है इसलिए किसानों से धान नहीं खरीदी जा रही है।

कानपुर, जागरण संवाददाता। बिधनू विकासखंड में पीसीयू के तहत शंभुआ, दहेली, कठेरुआ गांवों में धान खरीद केंद्र आवंटित किए गए हैं। बीते 15 दिनों से किसान इन केंद्रों में चक्कर लगाकर परेशान हैं, लेकिन उनका धान नहीं खरीदा जा रहा है। प्रभारी किसान से लिये गए पुरानी खरीद की उठान न होने की दलील देते हुए धान खरीद पर रोक लगा रखी है।

loksabha election banner

शंभुआ गांव विपणन विभाग ने पीसीयू के तहत सघन सहकारी समिति में केंद्र बना रखा है। केंद्र प्रभारी भूपेंद्र यादव ने बताया कि बीते माह 554 क्विंतल धान की खरीद की गई थी। जिससे केंद्र के दोनों गोदाम भर गए। ठेकेदार धान उठा नहीं रहे हैं। जिसकी वजह से बीते 15 दिनों से खरीद रोक दी है। करीब 35 किसानों के टोकन जमा है। गोदाम खाली होने के बाद खरीद शुरू की जाएगी। ऐसे में यदि खरीद की गई तो धान के भंडारण की समस्या खड़ी हो जाएगी। खुले में रखा धान बारिश होने पर खराब हो सकता है। दहेली स्थित धान क्रय केंद्र प्रभारी अजयपाल यादव ने बताया कि 400 क्विंतल धान की खरीद हो चुकी है। 

भंडारण की समस्या होने से हर रोज दो या तीन किसानों के धान लिए जा रहे हैं। गोदाम खाली होते ही तेजी से खरीद शुरू की जाएगी। किसान सुनील, पीयूष, शैलेन्द्र यादव, मनोज तिवारी, रामआसरे, बीनू ने बताया कि उनके पास करीब 20 से 50 क्विंतल धान तैयार रखा है। जिसे कोई लेने वाला नहीं है। यही हाल कठेरुआ गांव सहकारी समिति में संचालित धान क्रय केंद्र में था। यहां भी सन्नाटा नजर आया। प्रभारी ने धान रखने की जगह न होने की बात कहते हुए खरीद रोकने की बात कही


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.