Move to Jagran APP

कानपुर: पुर्तगाल का आक्सीजन जनरेशन प्लांट बचाएगा मरीजों की जान, कांशीराम अस्पताल में 15 जुलाई तक आने की संभावना

Kanpur Coronavirus Third wave ALERT ! सीएमएस डा. दिनेश सचान ने बताया कि जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने दो दिन पहले ही कांशीराम संयुक्त अस्पताल का निरीक्षण किया था। उन्होंने आक्सीजन जनरेशन प्लांट की प्रगति रिपोर्ट भी मांगी थी।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Sun, 04 Jul 2021 08:22 AM (IST)Updated: Sun, 04 Jul 2021 08:22 AM (IST)
कानपुर: पुर्तगाल का आक्सीजन जनरेशन प्लांट बचाएगा मरीजों की जान, कांशीराम अस्पताल में 15 जुलाई तक आने की संभावना
कानपुर के कांशीराम अस्पताल की खबर से संबंधित सांकेतिक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। पुर्तगाल का आक्सीजन जनरेशन प्लांट कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमितों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाएगा। इसे पुर्तगाल से भेज दिया गया है, 10 जुलाई तक इसके रामादेवी स्थित कांशीराम संयुक्त अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर पहुंचने की उम्मीद है। इसके इंस्टालेशन का काम देख रही कंपनी 15 जुलाई तक इसे स्थापित कर सकती है।

loksabha election banner

कांशीराम संयुक्त अस्पताल में 833 लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाले आक्सीजन प्लांट के स्थापना की जिम्मेदारी दिल्ली की इंद्रप्रस्थ गैसेज को सौंपी गई है। अस्पताल को इसके लिए सिविल और विद्युत कनेक्शन का काम करता है। यहां प्लेटफार्म और कक्ष तैयार हो गया है। इसमें विद्युत कनेक्शन और फिटिंग करा दी गई है। अब कंपनी को प्लांट स्थापित करना है। कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डा. दिनेश सचान ने बताया कि इंद्रप्रस्थ गैसेज के जनरल मैनेजर सुधांशु सक्सेना से बात हुई है। उन्होंने पुर्तगाल से आक्सीजन प्लांट रवाना देने की जानकारी दे दी है।

डीएम ने लिया था जायजा: सीएमएस डा. दिनेश सचान ने बताया कि जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने दो दिन पहले ही कांशीराम संयुक्त अस्पताल का निरीक्षण किया था। उन्होंने आक्सीजन जनरेशन प्लांट की प्रगति रिपोर्ट भी मांगी थी। उन्हें 15 जुलाई तक प्लांट स्थापित होने के बारे में बताया था। सीडीओ डा. महेंद्र कुमार से भी बात हुई है। उन्हें अभी तक की वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.