Move to Jagran APP

कानपुर आकर डिप्टी सीएम बोले- किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर आंदोलन करा रहे मोदी विरोधी

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर में कहा सपा आप कांग्रेस और वामपंथी देश विरोधी ताकतों को सहयोग दे रहे हैैं। दिल्ली के लाल किले में हुए हंगामे को लेकर उन्होंने कहा कि किसान भी इस देश विरोधी कृत्य से नाराज हैं।

By Sarash BajpaiEdited By: Published: Thu, 28 Jan 2021 09:07 PM (IST)Updated: Fri, 29 Jan 2021 09:18 AM (IST)
कानपुर आकर डिप्टी सीएम बोले- किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर आंदोलन करा रहे मोदी विरोधी
कानपुर पहुंचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्र केशव प्रसाद मौर्य।

कानपुर जेएनएन। किसान आंदोलन नहीं कर रहा है। किसान पहले भी केंद्र की मोदी सरकार के साथ था और आज भी है आगे भी रहेगा, क्योंकि अन्नदाताओं को पता है कि कृषि कानून उनके हित में है। ये जो आंदोलन हो रहा है वह किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर कुछ मोदी विरोधी और देश विरोधी ताकतें करा रही हैैं और वह इसमें शामिल हैं। सपा, कांग्रेस, आप और वामपंथी दल उनका समर्थन कर रहे हैं। दिल्ली में उत्पात मचाने वालों के विरुद्ध जांच हो रही है जो भी दोषी हैं उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। यह बात प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य ने कही। 

loksabha election banner

डिप्टी सीएम गुरुवार को कानपुर आये थे। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना ही उन पर कटाक्ष किया। बोले कांग्रेस के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस की बीमारी हैं उन्हेंं देश की बीमारी नहीं बनने दिया जाएगा। प्रियंका गांधी को सलाह है कि वे उन्हेंं अपनी नानी के घर ले जाएं ताकि वे आराम कर सकें। उन्होंने सपा, कांग्रेस जैसे विरोधी दलों को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो भाजपा से सीधे मुकाबला करें किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर देशी विरोधी ताकतों का समर्थन करना बंद करें। उन्होंने कहा कि आज कोरोना काल में भी हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है तो इसके पीछे मोदी सरकार की नीतियां हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.