Move to Jagran APP

Weather in kanpur :मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान... मानसून के सक्रिय होने के 48 घंटे बाद ही उसकी गति में पर लगा ब्रेक

दोनों के मिलने से बारिश का सिस्टम बन रहा है। मौसम विभाग ने भी मानसून के सक्रिय होने की घोषणा कर दी है। कम दबाव का क्षेत्र उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट से सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है।

By Akash DwivediEdited By: Published: Tue, 13 Jul 2021 02:28 PM (IST)Updated: Tue, 13 Jul 2021 03:05 PM (IST)
Weather in kanpur :मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान... मानसून के सक्रिय होने के 48 घंटे बाद ही उसकी गति में पर लगा ब्रेक
गाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी लिए हवा मैदानी क्षेत्रों की ओर आ रही

कानपुर, जेएनएन। मानसून की दूसरी पारी कुछ दिन तक दमदार नहीं रहेगी। हवा चलेगी, बदली छाई रहेगी, जबकि हल्की वर्षा की संभावना है। तापमान में उतार चढ़ाव होगा, जिससे गर्मी और उमस बनी रहेगी। हवा सामान्य से काफी तेज चलने के आसार हैं। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मानसून के सक्रिय होने के 48 घंटे बाद ही उसकी गति में हल्का ब्रेक लग गया है। पंजाब के पास बनी ट्रफ लाइन राजस्थान के पास आ गई है, जिससे अगले कुछ दिन झमाझम और लगातार बारिश नहीं हो सकेगी। क्षेत्रीय चक्रवात के चलते हल्की बारिश होती रहेगी, जबकि मौसम खुल जाएगा। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी लिए हवा मैदानी क्षेत्रों की ओर आ रही हैं।

loksabha election banner

दोनों के मिलने से बारिश का सिस्टम बन रहा है। मौसम विभाग ने भी मानसून के सक्रिय होने की घोषणा कर दी है। कम दबाव का क्षेत्र उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट से सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, बंगाल की खाड़ी पर निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है। राजस्थान के मध्य भागों पर एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है।

अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी हिमालय, पंजाब के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मराठवाड़ा, महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत सिक्किम, केरल, गुजरात, मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और दक्षिण छत्तीसगढ़ वर्षा के आसार हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.