बदमाशों से छीनाझपटी में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, वृद्धा को लगी
मां के शोर मचाने पर पिता की बंदूक लेकर पहुंचा था बेटा, फायरिंग की सूचना पर एसपी साउथ, सीओ बाबूपुरवा फोर्स संग पहुंचे।
By AbhishekEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 12:28 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 11:33 AM (IST)
कानपुर, जागरण संवाददाता। किदवई नगर के जूही लाल कालोनी में देर रात घर से घुसे बदमाशों से छीनाझपटी में बंदूक से चली गोली वृद्धा को जा लगी। इससे वह घायल हो गईं। वहीं इस बीच मौके का फायदा उठा बदमाश भाग निकले।
जूही लाल कालोनी के ब्लॉक 22 में रहने वाले खलीक अहमद के घर गुरुवार देर रात करीब तीन बजे पीछे के रास्ते से बदमाश घर में घुस आए। आहट होने पर उनकी पत्नी शायरा बेगम ने शोर मचाया। जिस पर दूसरे कमरे में लेटा उनका बेटा नबील अहमद पिता की लाइसेंसी बंदूक लेकर पहुंचा। जहां बदमाशों ने उसकी बंदूक छीनने का प्रयास किया। छीनाझपटी के बीच अचानक फायर हो गया। जिससे गोली दीवार से टकराने के बाद शायरा बेगम के पेट में जा लगी, इससे वह घायल हो गईं।
इस बीच मौके का फायदा उठाकर शातिर बदमाश पीछे के रास्ते से भाग निकले। आनन फानन शायरा बेगम को अस्पताल ले जाया गया। वहीं बदमाशों के घुसने और फायरिंग की जानकारी पर एसपी साउथ, सीओ बाबूपुरवा फ़ोर्स संग घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने परिजनो के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक जब्त की है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें