Move to Jagran APP

शहर की मलिन बस्तियों में चल रहा धर्म परिवर्तन का खेल

बस्ती की महिलाओं-युवतियों को हर रविवार बुलाते हैं, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हैं।

By Edited By: Published: Mon, 07 Jan 2019 01:36 AM (IST)Updated: Mon, 07 Jan 2019 11:59 AM (IST)
शहर की मलिन बस्तियों में चल रहा धर्म परिवर्तन का खेल
शहर की मलिन बस्तियों में चल रहा धर्म परिवर्तन का खेल
कानपुर,जेएनएन। शहर की मलिन बस्तियों में जबरन धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा है। लालच और दबाव में ईसाई धर्म से जोड़ा जा रहा है। आर्यनगर की एक बस्ती में रविवार को महापौर प्रमिला पांडेय पहुंचीं तो यह हकीकत उजागर हुई। महापौर ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से मामले की जांच के लिए कहा है।
महापौर प्रमिला पांडेय आर्यनगर में रविवार को दैनिक जागरण द्वारा आयोजित 'जागरण आपके द्वार' में शामिल होने पहुंचीं। तभी सब्जी मंडी के पास की बस्ती के कुछ बाशिंदे पहुंचे और बताया कि ईसाई समाज के कुछ लोगों ने एक झोपड़ी को धर्म परिवर्तन का अड्डा बना रखा है। वे यहां बस्ती की महिलाओं-युवतियों को हर रविवार बुलाते हैं, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हैं।
महापौर क्षेत्रवासियों के साथ पहुंचीं तो झोपड़ी में सूट-बूट पहने कुछ पुरुष थे और करीब 50-60 महिलाएं-युवतियां। पूछने पर उन्होंने खुद को पादरी बताया। बोले कि ये हमारे लोग हैं, हम इन्हें धर्म का संदेश दे रहे हैं। बस्ती वालों ने बताया कि ये हर रविवार आते हैं। बस्ती वालों को जबरन बुलाते हैं। पैसा बांटते हैं, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हैं। इस पर महापौर ने कहा कि अब इस तरह की गतिविधि नहीं होनी चाहिए। यदि अपने लोगों को धर्म का संदेश देना है तो चर्च में बुलाएं। यदि अगले रविवार तक यहां सबकुछ बंद नहीं किया तो यहां बुलडोजर चलवा दिया जाएगा, क्योंकि यह केडीए की भूमि पर अवैध कब्जा है।
महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि क्षेत्रवासियों ने बताया है कि 10-15 लोग हर रविवार बस्तियों में आते हैं और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हैं। आर्यनगर की बस्ती में मैंने खुद जाकर देखा। पुलिस से कहा है कि पूरी जानकारी जुटाएं। जिलाधिकारी को भी जांच के लिए पत्र लिख रहे हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.