कानपुर में नगर निकाय के तीन वार्डों में चुनावी प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च से होंगे नामांकन
कानपुर नगर निगम में तीन वार्डों में रिक्त पार्षद पदों के लिए चुनाव होना है जिसके लिए निकाय प्रशासन ने पूरी तैयाीर कर ली है। निकाय से जुड़े वार्डों के मुख्यालय में नामांकन की प्रक्रिया रखी जाएगी ।
कानपुर, जेएनएन। नगर निकायों के तीन वार्डों में भी चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। नगर निकायों में पार्षद व सभासद के रिक्त पदों के चुनाव के लिए 31 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। चार मई को मतदान और छह मई को मतगणना होगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। निकाय से जुड़े वार्डों के मुख्यालय में नामांकन की प्रक्रिया रखी जाएगी।
नगर निगम के वार्ड आठ (मसवानपुर) की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इसके पार्षद संदीप ने त्यागपत्र दे दिया था। शिवराजपुर नगर पंचायत के वार्ड दो (सत्य प्रकाश मालवीय) में सभासद का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। यहां की सभासद रामबेटी का निधन हो गया था। घाटमपुर नगर पालिका के वार्ड 21 (कटरा) में सभासद पद महिला के लिए आरक्षित है। सभासद वसीमा बेगम का निधन हो गया था। नगर निगम में चार वार्ड खाली हैं लेकिन चुनाव एक वार्ड पर कराया जा रहा है।
चुनाव प्रक्रिया इस प्रकार है
1. नामांकन होंगे - 31 मार्च, एक अप्रैल और तीन से छह अप्रैल तक सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक। नामांकन पत्रों की जांच- सात अप्रैल को सुबह 11 बजे से कार्य की समाप्ति तक।
2. नाम वापसी - नौ अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बज तक
चुनाव चिन्ह आवंटन - दस अप्रैल सुबह 11 बजे से कार्य समाप्ति तक
3. मतदान - चार मई सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक
4. मतगणना- छह मई को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक