Move to Jagran APP

Vikas Dubey Case: कानपुर में विकास दुबे के खजांची जय बाजपेयी के मकान के हाउस टैक्स की चेक बाउंस

Vikas Dubey Case जय बाजपेयी का नगर निगम में भी दबदबा था तभी तो कई वर्ष से हाउस टैक्स बकाया था। उसके खिलाफ आज तक कर निरीक्षकों और अफसरों ने कोई कार्रवाई नहीं की।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 08 Sep 2020 05:46 PM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2020 05:46 PM (IST)
Vikas Dubey Case: कानपुर में विकास दुबे के खजांची जय बाजपेयी के मकान के हाउस टैक्स की चेक बाउंस
Vikas Dubey Case: कानपुर में विकास दुबे के खजांची जय बाजपेयी के मकान के हाउस टैक्स की चेक बाउंस

कानपुर, जेएनएन। कानपुर के बिकरू गांव के कांड के मुख्य आरोपित विकास दुबे के खजांची पर एक नया मामला दर्ज होगा। गैंगस्टर एक्ट में कानपुर जेल में बंद जय बाजपेयी का एक और कारनामा सामने आया है।

loksabha election banner

ब्रह्मनगर में उसके जय बाजपेयी के हाउस टैक्स की चेक बाउंस हो गई है। मकानों पर हजारों रुपये हाउस टैक्स बकाया है और नहीं कई मकानों का नामान्तरण तक हुआ है। नगर निगम में कर्मचारियों से सांठगांठ होने चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब यह मामला खुलने के साथ ही खलबली मची है। अब मामला सामने आने पर अफसरों ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

जय बाजपेयी का नगर निगम में भी दबदबा था तभी तो कई वर्ष से हाउस टैक्स बकाया था। उसके खिलाफ आज तक कर निरीक्षकों और अफसरों ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने अपने ब्रह्मनगर के मकान नंबर 111/478 (12) पर बकाया टैक्स के लिए 14 फरवरी को स्टेट बैंक की चेक संख्या 637049 के माध्यम से 54 हजार रुपये जमा कराए थे लेकिन चेक बाउंस कर गई। जय वाजपेयी की संपत्ति जब्त करने का मामला शुरू हुआ तो नगर निगम ने भी मकानों का टैक्स खंगालना शुरू किया। तब पता चला कि जय वाजपेयी ने हाउस टैक्स के लिए जो चेक कमा किया था, वह बाउंस हो गया है। जय बाजपेयी के मकान नंबर 111/478(12) पर 2,04,630 रुपये, 111/481 पर 32,790 रुपये, 107/298 पर 43,377 रुपये और 107/300 पर 33,893 रुपये टैक्स बकाया है।

जय बाजपेयी की सभी संपत्ति पर नगर निगम ने बकाया वसूलने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके अलावा भी खंजाची के कई संपत्तियां है जिन पर भी कर बकाया है। कई मकानों का अभी तक नामान्तरण तक नहीं कराया गया है। इसमें लाखों रुपये नामान्तरण शुल्क नगर निगम को मिलेगा। नगर निगम के जोन चार की प्रभारी पूजा त्रिपाठी ने बताया कि जय बाजपेयी के मकानों पर बकाया टैक्स निकाला जा रहा है। साथ ही चेक बाउंस होने के मामले में नियानुसार कार्रवाई की जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.