फिल्म अभिनेत्री नयनी ने कहा, जो तनाव में होता है, उसके लिए वह नहीं आसपास के लोग होते हैं जिम्मेदार
फिल्म अभिनेत्री ने दैनिक जागरण फेसबुक लाइव कार्यक्रम के दौरान प्रशंसकों से किया संवाद।
कानपुर, [जागरण स्पेशल]। जो इंसान तनाव में होता है, उसके लिए वह खुद जिम्मेदार कभी नहीं होता। बल्कि उसके लिए वे लोग जिम्मेदार होते हैं, जो उसके आसपास होते हैं। ऐसा मेरा मानना है। मंगलवार को यह बात फिल्म अभिनेत्री नयनी दीक्षित ने कही। वह दैनिक जागरण फेसबुक लाइव कार्यक्रम के दौरान प्रशंसकों से संवाद कर रही थीं।
बोलीं-2021 में जरूर आऊंगी कानपुर
उन्होंने कहा कि घर पर अगर आप बच्चों को डांटने-फटकारने के बजाय उनकी बात को सुनेंगे और समझेंगे तो ज्यादा बेहतर होगा। एक प्रशंसक ने पूछा कि अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए क्या करना चाहिए? मुस्कुराते हुए नयनी ने जवाब दिया कि इस क्षेत्र में आने से पहले प्रशिक्षण जरूर लेना चाहिए। इसी तरह उन्होंने शहर से जुड़ी अपनी तमाम खट्टी-मीठी यादों को साझा किया।
कहा, वर्ष 2021 यानी अगले साल वह जरूर आएंगी। नयनी ने सभी को बताया कि उन्होंने लॉकडाउन में खाना बनाना, ध्यान लगाना, पोस्ट रिव्यू करना सीखा। मौसम फिल्म के गीत-छड़ी रे, छड़ी...को उन्होंने अपना पसंदीदा गीत बताया। सभी से कहा कि तनावमुक्त जीवन जीएं। हमेशा खुद खुश रहें और दूसरों को खुश रखें।