नौबस्ता पुलिस ने अवैध शराब फैक्ट्री पकड़ी, दो गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, कानपुर: नौबस्ता पुलिस ने संजय गाधी नगर के एक मकान में छापेमारी करके अवैध शराब फैक्ट
जागरण संवाददाता, कानपुर: नौबस्ता पुलिस ने संजय गाधी नगर के एक मकान में छापेमारी करके अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने फैक्ट्री चला रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 11 पेटी अपमिश्रित देसी शराब, 55 लीटर वाले 13 गैलेन, देसी शराब के रैपर, अलग-अलग ब्राड के अंग्रेजी शराब के ढक्कन, होलोग्राम समेत अन्य माल बरामद हुआ है। पूछताछ में शातिरों ने अपना नाम संजय गाधी नगर निवासी राजेश कुमार साहू और अनिल साहू बताया है। पकड़े गए शातिर पड़ोसी हैं। राजेश के घर में फैक्ट्री का संचालन हो रहा था।
एक सप्ताह पूर्व शुरू किया था काम
पकड़े गए राजेश ने बताया कि पिता राजमिस्त्री हैं और ठेकेदारी करते हैं। मौरंग न मिलने से 6 माह से काम बंद हो गया था। इसके चलते उसने यह काम शुरू किया। अभी एक सप्ताह से काम शुरू किया था।
आवास विकास का अरविंद सरगना
पकड़े गए राजेश ने बताया कि कच्चा माल उपलब्ध कराने और तैयार माल की सप्लाई की जिम्मेदारी आवास विकास हंसपुरम पानी की टंकी के पास रहने वाले अरविंद की थी। उसने ही परेशानी से उबरने के लिए यह रास्ता दिखाया और पैसा भी लगाया।
शहर के साथ आस पास जिले में थी सप्लाई
कानपुर: पकड़े गए युवकों ने बताया कि शहर के साथ, घाटमपुर, कानपुर देहात समेत आस पास जिलों में माल की सप्लाई करते थे।