राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में कानपुर अरनव को मिला पहला स्थान, दो वर्गों में हुए मुकाबले
एसोसिएशन आफ इंडिया के महासचिव शोभित पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन माध्यम से हुई योग प्रतियोगिता में निर्णायक विभव प्रताप सिंह अभिनव मिश्रा अमित योगी और अनुराग दीक्षित के पैनल ने प्रतिभागियों द्वारा भेजे गए योगासन के वीडियो देखकर परिणाम जारी किया।
कानपुर, जेएनएन। योगा एसोसिएशन आफ इंडिया द्वारा संपन्न हुई तीन दिवसीय राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के परिणाम देर रात जारी किए गए। इसमें शहर के 15 प्रतिभागियों में विभिन्न आयु वर्ग में पदक हासिल किया। विश्व योग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले सब जूनियर वर्ग के अरनव कटियार ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी पहला स्थान हासिल किया।
एसोसिएशन आफ इंडिया के महासचिव शोभित पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर आनलाइन माध्यम से हुई योग प्रतियोगिता में निर्णायक विभव प्रताप सिंह, अभिनव मिश्रा, अमित योगी और अनुराग दीक्षित के पैनल ने प्रतिभागियों द्वारा भेजे गए योगासन के वीडियो देखकर परिणाम जारी किया। इसमें शहर से पांच वर्षीय अरनव कटियार ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वही अंडर सात आयु वर्ग में भास्कर और आरना को पहला स्थान प्राप्त हुआ। अंडर 11 आयु वर्ग में श्रेयांश गुप्ता विजयी रहे जबकि अंडर 40 आयु वर्ग में विश्वास को पहला और सक्षम को दूसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में जानवी मिश्रा और वरदान पहले स्थान पर रहे। अंडर 21 आयु वर्ग में हर्षिता शर्मा को पहला और सृष्टि देवी को दूसरा स्थान मिला। सीनियर वर्ग में शिवम मिश्रा और ज्योति पहले स्थान पर रहीं। मयंक मौर्य को दूसरा स्थान मिला। अंडर 40 आयु वर्ग में विवेक कुमार पहले स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के सुपर सीनियर वर्ग में महेश कुमार और लक्ष्मी को पहला स्थान मिला। लंबे समय बाद में प्रतियोगिता में शहर के खिलाड़ियों के सराहनीय प्रदर्शन पर योगा एसोसिएशन आफ इंडिया के पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों को बधाई दी।