कराटे प्रतियोगिता: हरियाणा में दम दिखाएंगे कानपुर के 22 खिलाड़ी, पदक के लिए करेंगे जोर-अजमाइश
कोच राज प्रताप सिंह ने बताया कि हरियाणा में आयोजित होने वाली दो दिवसीय प्रतियाेगिता में शहर के 22 खिलाड़ी पदक के लिए दावेदारी प्रस्तुत करेंगे। चयनित सभी खिलाड़ियों ने कई प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं। जिसके आधार पर उनका चयन किया गया।
कानपुर, जेएनएन। हरियाणा में शुरू हो रही दो दिवसीय राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में शहर के 22 खिलाड़ी पदक के लिए कला का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन 23 व 24 अक्टूबर को होने होगा। इसमें उप्र के विभिन्न जिलों के आएं खिलाड़ियों के साथ शहर का दल पदक के लिए खेलेगा। प्रतियोगिता में उप्र के अलावा कई राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
प्रतियोगिता में शहर के 22 खिलाड़ियों का चयन पिछली प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खुद को साबित करने के लिए शहर के खिलाड़ी गुरुवार को रवाना हुए। 23 व 24 अक्टूबर को होने वाली प्रतियोगिता में खिलाड़ी भाग लेंगे और पदक हांसिल करने के लिए दमखम दिखाएंगे। कोच राज प्रताप सिंह ने बताया कि हरियाणा में आयोजित होने वाली दो दिवसीय प्रतियाेगिता में शहर के 22 खिलाड़ी पदक के लिए दावेदारी प्रस्तुत करेंगे। चयनित सभी खिलाड़ियों ने कई प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं। जिसके आधार पर उनका चयन किया गया। जो सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग में खिलाड़ी पदक के लिए दावेदारी प्रस्तुत करेंगे। चयनित खिलाड़ियों को जरौली स्थित पार्क कोच मोहित गुप्ता व तथा बालिका वर्ग की खिलाड़ियों को सरिता ने प्रशिक्षित किया। प्रतियोगिता में उप्र के साथ हरियाणा, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हिमांचल प्रदेश, कर्नाटक, आंध प्रदेश सहित दस राज्यों के खिलाड़ी जूनियर, सीनियर व सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। एकेडमी की हेड आकांक्षा प्रताप सिंह ने बताया कि खिलाड़ियाें के प्रदर्शन को देखते हुए पदक की उम्मीद खिलाड़ियों से ज्यादा है। पिछली प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर खुद को साबित किया था। राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के पहले दिन शहर के खिलाड़ी जूनियर व सब जूनियर वर्ग में हिस्सा लेंगे।