Move to Jagran APP

हमीरपुर में रहस्य बनी महिला की मौत, मायके पक्ष ने दामाद पर जताया हत्या करने का संदेह

चिकासी थाना क्षेत्र के चक अमरपुरा गांव निवासी 19 वर्षीय दीक्षा पत्नी जय हिंद राजपूत का शव उसके कमरे में बुधवार सुबह पलंग पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी होते ही स्वजन में कोहराम मच मच गया। स्वजन के मुताबिक दीक्षा ने फांसी लगाकर जान दे दी है।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Wed, 07 Apr 2021 07:48 PM (IST)Updated: Wed, 07 Apr 2021 07:48 PM (IST)
हमीरपुर में रहस्य बनी महिला की मौत, मायके पक्ष ने दामाद पर जताया हत्या करने का संदेह
हमीरपुर में महिला की मौत से संबंधित प्रतीकात्मक तस्वीर।

हमीरपुर, जेएनएन। चिकासी थाना क्षेत्र के चकअमरपुरा गांव में 19 वर्षीय महिला का संदिग्ध अवस्था में शव घर में बिस्तर पर पड़ा मिला। एक महिला के ससुरालीजन फांसी लगाकर आत्महत्या की बात कह रहे हैं। वहीं, मायके पक्ष वालों ने गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

loksabha election banner

ये है पूरा मामला: चिकासी थाना क्षेत्र के चक अमरपुरा गांव निवासी 19 वर्षीय दीक्षा पत्नी जय हिंद राजपूत का शव उसके कमरे में बुधवार सुबह पलंग पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी होते ही स्वजन में कोहराम मच मच गया। स्वजन के मुताबिक दीक्षा ने फांसी लगाकर जान दे दी है। मृतक दीक्षा के जनपद जालौन के कालपी कस्बा निवासी मौसा अजय राजपूत ने बताया कि दीक्षा की शादी जून 2020 में अमरपुरा के जयहिंद राजपूत के साथ की गई थी। कुछ समय तक उसका जीवन सामान्य रूप से चलता रहा। जयहिंद के अवैध संबंध की जानकारी होने पर पति पत्नी के संबंधों में दरार आ गई। परिवार की ही एक महिला के साथ जयहिंद के संबंध होने की जानकारी उसने मायके में कई बार बताई। मौसा अजय राजपूत ने आरोप लगाते हुए बताया कि इसी बात को लेकर मंगलवार रात पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ और रास्ते से हटाने के लिए जय हिंद ने दीक्षा की गला दबाकर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पलंग पर ही छोड़ दिया। घटना की सूचना मायके पक्ष को काफी देर बाद दी गई। बताया जाता है कि मृतक का पति जय हिंद और महिला घर से चले गए है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ विवेक यादव का कहना है कि मृतका दीक्षा के बाबा प्रताप सिंह ने पति, जेठ व जेठानी पर हत्या का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने पर स्थित स्पष्ट होगी। घटना की जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.