Mulayam Singh Birthday : सैफई के दंगल में आगरा के शेरा पहलवान जीते, पंजाब के बब्बी को चटाई धूल
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव प्रतिवर्ष दंगल का आयोजन कराते हैं। इस वर्ष आयोजित हुए दंगल में आगरा के शेरा पहलवान ने दांव-पेच दिखा प्रतिद्वंद्वी को चारों खाने चित्त का दिया।
इटावा, जागरण संवाददाता। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस पर सैफई में हुए दंगल में आगरा के शेरा पहलवान अव्वल रहे। उन्होंने आकर्षक मल्ल कला का प्रदर्शन कर पंजाब के पठानकोट के बब्बी पहलवान को पटखनी दी। मास्टर चंदगीराम स्टेडियम में 157 कुश्ती मुकाबले हुए जिनमें कई राज्यों के पहलवानों ने भाग लिया। अपने दांव-पेच से पहलवानों ने खूब तालियां बटोरीं।
मिट्ठू पहलवान (जम्मू) ने श्यामसुंदर (आगरा), संतोष (मध्यप्रदेश भिंड) ने राघवेंद्र (चकरनगर), होशियार सिंह (फैजाबाद) ने सोनू (इटावा), रामगोपाल (सेमरा) ने बलदेव (आगरा), इंद्रजीत (सैफई) ने सुरेंद्र (गोरखपुर), नीरज ने विवेक को, राजीव (वाराणसी) ने सादा पहलवान (बागपत) तथा सुधीर (बागपत) ने आजाद (वाराणसी) को हराया। इसके अलावा विजयपाल (मध्यप्रदेश) और छोटे (नगला मचे), ऋषिकांत (सैफई) व कृष्णमुरारी (आगरा) की तथा शिवम (मैनपुरी) व रजनीश की कुश्ती बराबरी पर छूटी। निर्णायक की भूमिका रमेश यादव, मंगल ङ्क्षसह यादव व कमलेश यादव कोच स्पोर्ट्स कालेज सैफई ने निभाई।
आयोजन कमेटी के सदस्य चंदगीराम यादव प्रधान, रामनरेश यादव पूर्व प्रधान, आनंद बबलू पूर्व प्रधान, महावीर ङ्क्षसह यादव आदि को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मथुरा से आए रासलीला कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पूर्व सांसद रघुराज ङ्क्षसह शाक्य, विधायक हरिओम यादव, जिलाध्यक्ष सुनील यादव, प्रमुख महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, सेवानिवृत्त सीओ रामनाथ यादव, शंभू नाथ दोहरे, जयप्रकाश अग्रवाल नगर अध्यक्ष गाजियाबाद, केपी ङ्क्षसह शाक्य जिला सचिव आदि मौजूद थे।