Move to Jagran APP

Weather Kanpur Update: आसमान में छाए बादल और राहत भरी हवाओं से मानसून की आहट

मौसम विभाग के अनुसार इस बार दस दिन पहले ही मानसून दस्तक देगा। लखनऊ और कानपुर मंडल समेत प्रदेश के कई जिलो में अच्छी बारिश के आसार हैं और दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य रहने की संभावना बनी है ।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Mon, 14 Jun 2021 02:55 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jun 2021 02:55 PM (IST)
Weather Kanpur Update: आसमान में छाए बादल और राहत भरी हवाओं से मानसून की आहट
कानपुर में जल्द बारिश के आसार बन गए हैं।

कानपुर, जेएनएन। आसमान में छाए बादल मानसून Monsoon आने की आहट देने लगे हैं, वहीं तेज हवाओं से मौसम सुहाना होने के साथ गर्मी से राहत भी मिली है। यूपी UP के पूर्वी इलाकों में तेज बारिश से रविवार शाम से ही मौसम का मिजाज बदल गया है और उत्तर पूर्वी दिशा की ओर से ठंडी हवा आनी शुरू हो गईं। कुछ जगहों पर हल्की बारिश Rain और बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में लखनऊ और कानपुर मंडल समेत प्रदेश के कई जिलों में मानसून सक्रिय हो जाएगा। इसे अच्छा संकेत माना जा रहा है और दक्षिण-पश्चिम मानसून के सामान्य रहने की संभावना है।

loksabha election banner

मौसम Weather विभाग के अनुसार मानसून के निर्धारित समय से 10 दिन पहले ही आने की संभावना। बीते कुछ वर्षों से 25 जून तक मानसून सक्रिय होता रहा है लेकिन इस बार पहले ही दस्तक देगा। 2013 में मानसून सात दिन पहले आया था। इस बार मौसम विज्ञानी 20 से 25 मिलीमीटर बारिश होने का आकलन कर रहे हैं। हालांकि इसका सही आंकलन हवा की गति पर निर्भर है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मानसून ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार के रास्ते पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहुंच गया है।

मौसम विज्ञानी के मुताबिक सोमवार की दोपहर या शाम तक कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया समेत अन्य जिलों में पहुंचने की उम्मीद है। बिहार, पश्चिमी बंगाल, झारखंड में इसे अनुकूल परिस्थितियां मिली हैं, जिसकी वजह से आगे बढ़ता चला गया। पंजाब, हरियाणा, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। उड़ीसा के ऊपर चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है, जबकि छत्तीसगढ़ के पास से टर्फ रेखा गुजर रही है। डॉ. पांडेय के मुताबिक हवा की रफ्तार भी सामान्य से तेज रहेगी। अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। अधिकतम आर्द्रता के स्तर में इजाफा होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.