Move to Jagran APP

Mishap in Unnao: कमरे की सफाई के दौरान अचानक गिरी छत, मलबे में दबकर महिला की मौत

बिहार थानाक्षेत्र के गांव वाजिदपुर निवासी दिनेश सिंह की 40 वर्षीय पत्नी रामावती उर्फ मूला देवी का मायका बारासगवर थानाक्षेत्र के गांव कुंभी में है। उनके माता-पिता का निधन हो गया। उनके कोई भाई नहीं हैं सिर्फ एक बहन है।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Tue, 31 Aug 2021 04:45 PM (IST)Updated: Tue, 31 Aug 2021 04:45 PM (IST)
Mishap in Unnao: कमरे की सफाई के दौरान अचानक गिरी छत, मलबे में दबकर महिला की मौत
उन्नाव में दुर्घटना की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

उन्नाव, जेएनएन। बीघापुर तहसील क्षेत्र के गांव कुम्भी में सोमवार सुबह एक घर के कमरे की छत गिरने से मायके आई महिला की नीचे दबकर मौत हो गई। मृतका अपने मायके जन्माष्टमी पर आई थी। पुलिस ने मौके पर जांच की।बिहार थानाक्षेत्र के गांव वाजिदपुर निवासी दिनेश सिंह की 40 वर्षीय पत्नी रामावती उर्फ मूला देवी का मायका बारासगवर थानाक्षेत्र के गांव कुम्भी में है। उनके माता-पिता का निधन हो गया। उनके कोई भाई नहीं हैं सिर्फ एक बहन है। मूला देवी ही ससुराल से आकर खेत व घर की रखवाली करती थी। वह ज्यादातर मायके में ही रुकती थी। रविवार को जन्माष्टमी पर बेटे अमित सिंह के साथ वह कुम्भी आई थी। मंगलवार सुबह करीब छह बजे वह घर के कच्चे कमरे की सफाई कर रही थी और उनका बेटा बाहर सो रहा था। तभी अचानक कमरे की छत भरभरा कर गिर गई। जिसकी मिट्टी के नीचे मूला देवी दब गई। छत गिरने से हुई तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और मिट्टी को हटाकर महिला को निकाला। इसमें करीब आधा घंटा लग गया। गंभीर घायल महिला को पीएचसी सुमेरपुर ले जाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजन ने बताया कि मृतका के एक बेटी गोल्डी और दो बेटे अमित व अमन हैं। पति दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। 

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.