Move to Jagran APP

महोबा: जन विश्वास यात्रा में बोले कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह, लोकसभा की तर्ज पर होगा ग्राम सभाओं का संचालन

झांसी चलकर आई भाजपा की जन विश्वास यात्रा की शुरुआत मंगलवार को कीरतसागर से हुई। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बाबूराम निषाद व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत सहित सांसद विधायक मौजूद रहे। जन विश्वास यात्रा का कई जगहों पर भव्य तरीके से स्वागत किया गया।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Tue, 21 Dec 2021 04:39 PM (IST)Updated: Tue, 21 Dec 2021 05:53 PM (IST)
कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत जन विश्वास यात्रा में जनता को संबोधित करते हुए।

महोबा, जागरण संवाददाता। ग्रामीण को किसी भी प्रकार के दस्तावेज के लिए दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने होंगे। उनके सारे काम गांव के सचिवालय में ही हो जाएंगे। अब ग्राम सभाओं का संचालन लोकसभा की तर्ज पर होगा। यह बात जन विश्वास यात्रा के दौरान कबरई में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कही।  

loksabha election banner

मंगलवार को मुख्यालय से होते हुए यात्रा कस्बा कबरई पहुंची। भ्रमण के बाद कस्बा के एक गेस्ट हाउस परिसर में सभा का आयोजन हुआ। लखनऊ से कार द्वारा पहुंचे कृषि राज्य मंत्री ने यात्रा में हिस्सा लिया। उन्होंने संबोधन में कहा कि बुंदेलखंड की पहचान पहले किसानों के पलायन के रूप में थी, जिसे बदलने का काम मोदी- योगी सरकार ने अर्जुन सहायक परियोजना का लोकार्पण करके किया है। किसानों को सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। बुंदेलखंड में तिलहन व दलहन की रिकार्ड पैदावार से प्रदेश व देश में गौरव बढ़ा है। अब ग्राम सभाओं में सचिवालय में ग्रामीणों के कार्य हो जाएंगे, निवास, आय, सहित सभी प्रमाण पत्र गांव में ही प्राप्त होंगे। सदर विधायक राकेश गोस्वामी, महोबा हमीरपुर सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने भी संबोधित किया। 

यात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत 

झांसी चलकर आई भाजपा की जन विश्वास यात्रा की शुरुआत मंगलवार को कीरतसागर से हुई। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बाबूराम निषाद व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत सहित सांसद विधायक मौजूद रहे।  मुख्यालय में यह यात्रा मलकपुरा, सुभाष चौक, ऊदल चौक, डाकघर, आल्हा चौक, परमानंद तिराहा, हमीरपुर चुंगी होते हुए कबरई के लिए रवाना हुई। वहां के बाद यात्रा बांदा के लिए प्रस्थान कर गई। इस दौरान कई जगहों पर भव्य तरीके से स्वागत किया गया। यात्रा में रथ पर सवार जनप्रतिनिधि लोगों पर फूल बरसा रहे थे। 

ज्ञापन देने जा रहे लोगों को पुलिस ने रोका

शहर के आल्हा चौक में ट्रामा सेंटर व चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए 18 दिनों से अनशन कर रहे सत्यमेव जयते युवा सोच संगठन के लोग यात्रा के आल्हा चौक आने पर मंत्री व जनप्रतिधियों को ज्ञापन देने जा रहे थे। तभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। संगठन अध्यक्ष विकास यादव, प्रदीप साहू, गनेश गुप्ता आदि का आरोप है कि इन लोगों ने अनशन खत्म करने को कहा, ऐसा न करने पर फर्जी मुकदमा लगाने की धमकी दी। उधर कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत से बात करने पर उनका कहना था कि यदि किसी ने उन्हें रोका है तो जांच करा कार्रवाई की जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.