#Good News: महापौर ने लांच किया जागरण लोकल एप, मोबाइल पर पढि़ए कानपुर की खबरें
लोकल डॉट जागरण डॉट कॉम एप पर पल-पल की खबरें उपलब्ध कराएगा वह भी सबसे पहले। इससे ऑनलाइन पाठकों की दैनिक जागरण के साथ रिश्तों की डोर और मजबूत होगी। अगर आप शहर से बाहर हैं तो एप के जरिये शहर की खबरों से हर वक्त जुड़े रह सकते हैं।
कानपुर, जेएनएन। ऑनलाइन पाठकों को अब कानपुर शहर की ताजा जानकारी और खबरों के लिए भटकने की जरूरत नहीं होगी। मोबाइल फोन पर एप की मदद से आप अपने शहर की हर खबर को जान सकेंगे। महापौर प्रमिला पांडेय ने सोमवार को सर्वोदय नगर स्थित दैनिक जागरण कार्यालय में जागरण लोकल एप का शुभारंभ किया।
महापौर ने कहा कि लोकल खबरों को पाठकों तक पहुंचाने में यह एप मील का पत्थर साबित होगा। हमेशा ही आमजन की रुचि अपने आसपास की खबरों में रहती है। रियल टाइम बेस के आधार पर लोगों तक एक क्लिक पर स्थानीय खबरें पहुंचेंगी। यह एप एक लोकतांत्रिक माहौल भी उपलब्ध कराएगा, क्योंकि इसके माध्यम से लोग खुद खबरों के साथ जुड़ सकेंगे और उन्हें शेयर भी कर सकेंगे। जागरण लोकल एप का शुभारंभ करने के दौरान महापौर के साथ दैनिक जागरण के निदेशक संदीप गुप्त, संपादकीय प्रभारी जितेन्द्र शुक्ल व यूनिट हेड अवधेश शर्मा मौजूद थे।
- स्थानीय खबरें सभी लोगों तक पहुंच सके, इसके लिए दैनिक जागरण ने लोकल एप की शुरुआत की। मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जागरण देश का सबसे बड़ा मीडिया समूह है। समाचारों को लेकर जागरण समूह नए-नए प्रयोग करता रहता है। उसी दिशा में जागरण का यह कदम भी सराहनीय व प्रशंसनीय है। -प्रमिला पांडेय, महापौर
खबरें कभी भी, कहीं भी
अपने शहर का हाल जानने के लिए उत्सुक लोगों के लिए लोकल डॉट जागरण डॉट कॉम एप पर पल-पल की खबरें उपलब्ध कराएगा, वह भी सबसे पहले। इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि अगर आप शहर से बाहर होते हैं तो भी इस एप के जरिये अपने क्षेत्र की खबरों से हर वक्त जुड़े रह सकते हैं। इस एप से ऑनलाइन पाठकों की दैनिक जागरण के साथ रिश्तों की डोर और मजबूत होगी।