Move to Jagran APP

लापरवाही पर नगर निगम के मुख्य अभियंता को मिला दंड, महापौर ने एक घंटे तक बैठाए रखा

डेढ़ माह में विकास कार्य पूरा कराने के आश्वासन पर दी माफी सभी अधिशासी अभियंताओं की भी लगाई क्लास।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 12:23 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 12:23 PM (IST)
लापरवाही पर नगर निगम के मुख्य अभियंता को मिला दंड, महापौर ने एक घंटे तक बैठाए रखा
लापरवाही पर नगर निगम के मुख्य अभियंता को मिला दंड, महापौर ने एक घंटे तक बैठाए रखा

कानपुर, जेएनएन। विकास कार्यों में विलंब होने से नाराज महापौर प्रमिला पांडेय ने शुक्रवार को अधिशासी अभियंताओं की क्लास ली। मुख्य अभियंता (सिविल) से कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एक घंटे तक मुख्य अभियंता को सजा के तौर पर बैठाए रखा। डेढ़ माह में सभी कार्य पूरे कराने और शेष कार्यों का टेंडर निकलवाने के आश्वासन पर मुख्य अभियंता को मुक्त किया।

loksabha election banner

महापौर प्रमिला पांडेय ने मुख्य अभियंता समेत सभी जोनल अभियंताओं की शुक्रवार को कार्यालय में बैठक बुलाई। जोन एक के अधिशासी अभियंता रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि उनके जोन में 26 कार्यों में से पांच करोड़ के 20 शोभायात्रा मार्ग के कार्य पूरे हो गए हंैं। साथ ही 23 नालों की सफाई भी पूरी हो गई है। जोन दो के अधिशासी अभियंता एसके ङ्क्षसह ने बताया कि छह शोभायात्रा मार्गों में चार पूरे हो गए हैं। 70 बड़े नालों की सफाई पूरी हो गई है। जोन चार के अधिशासी अभियंता पुनीत ओझा ने बताया कि केवल सीसी रोड का काम बचा है। महापौर ने अशोक नगर में दो जगह सड़क धंसने और नवाबगंज से आने वाले जालिम ङ्क्षसह अखाड़े का नाला  साफ नहीं कराने पर नाराजगी व्यक्त की। इस मामले में जांच के निर्देश दिए। जोन पांच के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी ने बताया कि अभी चार सड़कों का इंटरलाङ्क्षकग टाइल्स का काम बचा है।

 कछुआ तालाब के जीर्णोद्धार में कछुओं और मछलियों के मरने के मामले में महापौर ने कहा कि अभी तक कोई कार्य नहीं किया गया है। अधिशासी अभियंता ने वहां पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने एवं तालाब के गेट पर ताला बंद करने का आश्वासन दिया। जोन छह के अधिशासी अभियंता आरके ङ्क्षसह ने बताया कि सभी कार्य व नाले साफ हो गए हैं। महापौर ने साफ कहा कि भविष्य में लापरवाही मिलने पर अभियंताओं के नाम शासन को भेज दिए जाएंगे।

मंडलायुक्त से बोलीं महापौर, अफसर नहीं कर रहे काम

नगर निगम मुख्यालय में बैठक के लिए आए मंडलायुक्त से महापौर ने अफसरों की शिकायत की। कहा कि अफसर कार्यालयों में बैठते नहीं है। इसका फायदा उठाकर कर्मचारी भी गायब रहते हैं। नगर निगम में काम का माहौल नहीं है। अधिकारी न तो सुनते हैं और कॉल करो तो उठाते भी नहीं। इससे पहले विकास कार्य और शहर में बढ़ते कोरोना मरीजों को लेकर महापौर प्रमिला पांडेय ने मंडलायुक्त सुधीर एम बोबडे, नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल मिश्र के साथ बैठक की। इस दौरान महापौर ने कहा कि तीन अपर नगर आयुक्त हैं, लेकिन एक भी पूरे समय कार्यालय में नहीं बैठते। इससे जनता का काम नहीं होता है। इसीलिए पार्षद और जनता घेराव करती है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.