एक और प्रेमी युगल के जन्म-जन्मांतर के बंधन की गवाह बनी कहिंजरी चौकी
फोन पर बात होने लगी और प्रेम संबंध हो गए। पुलिस ने युवक व युवती के परिजनों को चौकी बुलाया। जातिबंधन तोड़ परिजन राजी हुए तो प्रेमी युगल का विवाह कराया गया।
कानपुर (जेएनएन)। कानपुर देहात की कहिंजरी चौकी एक और प्रेमी युगल के जन्म-जन्मांतर के बंधन में बंधने की गवाह बनी। अंतरजातीय होने के बाद भी परिजन के बीच सहमति पर पुलिस ने दोनों का चौकी परिसर स्थित मंदिर में विवाह करा दिया। नवदंपती आशीर्वाद लेकर खुशी-खुशी घर रवाना हो गए। प्रेम संबंधों की सुखद परिणति को लेकर पूरे गांव में चर्चा थी।
यूं थाने पहुंचे प्रेमी युगल
केशीपुर रसूलाबाद निवासी साधना (18) की मुलाकात छह माह पूर्व कङ्क्षहजरी बाजार में भेवान, शिवली के गोङ्क्षवद अवस्थी (21) से हुई थी। दोनों की फोन पर बात होने लगी और प्रेम संबंध हो गए। दोनों ने विवाह का मन बना लिया। शनिवार की दोपहर युवती मां के साथ कङ्क्षहजरी बाजार आई थी, यहां गोङ्क्षवद भी पहुंचा। बाजार में गोङ्क्षवद के साथ साधना चलने लगी तो मां ने शोर मचाया। इस पर लोग एकत्र हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस युगल को लेकर चली गई। इसके बाद दोनों के परिजन को बुलवाया गया।
...और विवाह को राजी हुए परिजन
युवती के पिता छोटेलाल व युवक के पिता अनिल अन्य परिजन के साथ कङ्क्षहजरी चौकी पहुंचे। यहां पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में वार्ता हुई। साधना और गोङ्क्षवद से शादी की बात कही। दोनों परिवार जाति बंधन तोड़ उनके विवाह को राजी हो गए। पुलिस की मौजूदगी में चौकी के शिवमंदिर में दोनों का विवाह कराया गया। इसके बाद परिजन ने नवविवाहित जोड़े का मुंह मीठा कराकर सुखी जीवन का आशीर्वाद दिया।
चौकी में यह दूसरा विवाह
चौकी इंचार्ज विनोद पिप्पल ने बताया कि गोविंद और साधना दोनों बालिग हैं। रजामंदी पर परिजन की मौजूदगी में दोनों का विवाह करा दिया। युवती पति के साथ ससुराल चली गई। चौकी के अंदर यह दूसर विवाह कराया गया। इसके पहले केशीपुर के मोहित के घर प्रेमिका 29 अगस्त को पहुंच गई थी। मामला कहिंजरी पुलिस चौकी पहुंचा था। प्रेमी के परिजन ने जाति बंधन तोड़ युवती को अपना लिया था। चौकी के मंदिर में पुलिस ने प्रेमीयुगल का विवाह कराया था।