Makhi Panchayat Chunav Result 2021: कुलदीप की गैरमौजूदगी में चर्चा से बाहर हुई 'माखी', जानिए- इस बार का गणित
result sec.up.nic.in आम तौर पर चुनाव के बाद ही एक-एक सीट के परिणामों के लिए मतदान के साथ ही जोड़ घटाना शुरू हो जाता है। लेकिन कई ऐसी सीटें होती हैं जिन पर16 निगाह होती है। इन्हीं ग्राम पंचायतों में से एक है मियागंज ब्लाक की ग्राम सभा माखी।
उन्नाव, जेएनएन। result sec.up.nic.in जिले की चर्चित ग्राम पंचायत माखी इस बार के पंचायत चुनाव में फिलहाल चर्चा से बाहर है। कारण सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर जेल में हैं और उनके परिवार से किसी ने भी इस सीट से दावेदारी नहीं की। जो लोग फिलहाल मैदान में हैं उनमें से एक नाम फिलहाल उनके प्रतिद्वंद्वी का जरूर शामिल हैं।
सेंगर परिवार का नहीं है कोई दखल: आज से सभी ब्लाकों में पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू होनी है। आम तौर पर चुनाव के बाद ही एक-एक सीट के परिणामों के लिए मतदान के साथ ही जोड़ घटाना शुरू हो जाता है। लेकिन कई ऐसी सीटें होती हैं जिनके परिणामों पर सभी की निगाह टिकी होती है। इन्हीं ग्राम पंचायतों में से एक है मियागंज ब्लाक की ग्राम सभा माखी, वह इसलिये क्योंकि इस पंचायत से माखी कांड के सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का नाम जुड़ा था। अभी तक यह चुनाव भी उनकी प्रतिष्ठा से जुड़ा होता रहा है। जानकारों के मुताबिक काफी लंबे समय बाद यह पहला मौका है जब पंचायत चुनाव से उनका और उनके परिवार का सीधे तौर पर कोई दखल नहीं है। उनकी गैरमौजूदगी में चुनाव हो रहा है, कई प्रत्याशी भी मैदान में हैं। लेकिन उनके परिवार से या उनके खेमे से सीधे तौर पर कोई भी मैदान में न होने के कारण माखी के परिणामों को लेकर चर्चाएं भी न के बराबर हो रही हैं। इस बार माखी ग्राम पंचायत का चुनावी मुकाबला भी एक सामान्य रूप से ही देखा जा रहा है। जबकि, पूर्व में हुए सभी चुनावों में कुलदीप सिंह का खासा दखल होने के कारण हर किसी की निगाह यही पर टिकी रहती थीं।
पत्नी संगीता को मिली थी टिकट: कुलदीप सेंगर के जेल में होने के दौरान इस बार भारतीय जनता पार्टी ने उनकी पत्नी संगीता सेंगर को फतेहपुर चौरासी से टिकट दिया था। इसके बाद से कुलदीप में हर्ष का माहौल था। लेकिन कुछ समय बाद ही उनकी खुशियां रोष में तब्दील हो गईं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि माखी कांड की पीड़िता की गुहार पर प्रदेश नेतृत्व ने संगीता सेंगर की टिकट काट दी थी। हालांकि इसके बाद फतेहपुर चौरासी तृतीय सीट से पूर्व एमएलसी स्व.अजीत सिंह की पत्नी शकुन सिंह को मौका दिया गया था।
ऐसे समझें जिले की स्थिति: उन्नाव में कुल 15265 सीटों पर 26127 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें से जिला पंचायत सदस्य पद की कुल 51 सीटों पर 587, ग्राम पंचायत सदस्य पद की कुल 12902 सीटों पर 11404, क्षेत्र पंचायत सदस्य की कुल 1283 सीटों पर 6164, ग्राम प्रधान पद की कुल 1029 सीटों पर 7972 प्रत्याशी मैदान में हैं।
मतदाताओं ने दिया वोट:
कुल वोटर | 2065087 |
वोट डाला | 1446897 |
कुल पोलिंग सेंटर | 1646 |
कुल पोलिंग बूथ | 3501 |
कुल मतगणना केंद्र | 16 |
कुल ब्लाक | 16 |