कानपुर के पेंचबाग में गायब हैं मेनहोल के ढक्कन, नगर निगम ने सुनकर भी अनदेखी कर दी लोगों की समस्या
क्षेत्र में रहने वाले मोहम्मद मोहसिन सिद्दीकी बताते है। कि क्षेत्रीय पार्षद व पार्षद प्रतिनिधि के पास कई बार जा चुके हैं। उनको समस्या बताई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जब कंपाउंड में कोई कार्यक्रम होता है तो क्षेत्रीय लोग खुद से ही सफाई करते हैं।
कानपुर, जेएनएन। पेंचबाग में ऊबड़-खाबड़ रास्तों से परेशान लोगों को कई और समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। यहां बाटा कंपाउंड में मेन हॉल के ढक्कन गायब है, इसकी वजह से कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी है। इस कंपाउंड में सफाई कर्मी भी नहीं आते, जिसकी वजह से पूरे कंपाउंड में गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। नालियां जाम है और मेन होल उफान मार रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने पार्षद से लेकर नगर निगम के अधिकारियों तक से इसकी शिकायत की है, लेकिन समस्या का हल नहीं निकाला गया। न ही मेनहोल में ढक्कन लगाए गए न ही कभी कंपाउंड की सफाई के प्रयास किए गए। यहां रहने वाले 200 परिवारों को गंदगी, जाम नालियों व बिना ढक्कन के सीवर लाइनों के बीच जिंदगी गुजारनी पड़ रही है।
क्षेत्र में रहने वाले मोहम्मद मोहसिन सिद्दीकी बताते है। कि क्षेत्रीय पार्षद व पार्षद प्रतिनिधि के पास कई बार जा चुके हैं। उनको समस्या बताई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जब कंपाउंड में कोई कार्यक्रम होता है तो क्षेत्रीय लोग खुद से ही सफाई करते हैं। कंपाउंड में रहने वाले मुबश्शिर सिद्दीकी बताते है। कि पिछले दिनों उनके पिता का चालिसवां था, इससे पहले उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से क्षेत्र की सफाई व मेनहोल के ढक्कन लगवाने की कई बार गुहार लगाई। नगर निगम अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। मूनिस बताते है। कि मस्जिद से निकलने वाले नमाजियों के लिए खुला मेनहोल खतरा बना हुआ है। रमजान आने वाले हैं, अधेरे में कोई भी इसमें गिर सकता है। इससे पहले भी कई लोग गिरकर चुटहिल हो चुके हैं।