Move to Jagran APP

महेंद्र शुक्ल ने भाजपा पार्षद दल के उपनेता पद से दिया इस्तीफा, जानिए इसका कारण

महेंद्र शुक्ल ने क्षेत्रीय अध्यक्ष बुंदेलखंड और भाजपा के उत्तर जिलाध्यक्ष सुनील बजाज को इस्तीफा की कापी दी है। इसमें कहा गया है कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है मेरी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई गई है। इसके चलते अपने पद से त्याग दे रहा हूं।

By Akash DwivediEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 04:44 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 04:44 PM (IST)
महेंद्र शुक्ल ने भाजपा पार्षद दल के उपनेता पद से दिया इस्तीफा, जानिए इसका कारण
पार्षद की तरफ से उपनेता पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

कानपुर, जेएनएन। भाजपा पार्षद दल के उपनेता महेंद्र शुक्ल और उनकी पार्टी के पार्षद रमेश हटी के बीच नगर निगम सदन में हुआ विवाद और तूल पकड़ता जा रहा है। महेंद्र शुक्ल ने उपनेता पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी कापी संगठन के आला पदाधिकारियों को दे दी है। वहीं  पार्षद के साथ अभद्रता और जाति सूचक शब्द कहने पर मुकदमा दर्ज हो चुका है। वहीं साथी के साथ अभद्रता करने के मामले में पार्टी के ही पार्षदों ने उपनेता की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं कर्मचारी संगठनों ने भी गिरफ्तारी को लेकर हल्ला बोल रखा है। नगर निगम सदन में बुधवार को  एक धर्मशाला में एक दुकान के आवंटन को लेकर उपनेता और पार्षद के बीच में  विवाद हुआ था। इसके चलते सदन भी स्थगित कर दिया गया। पार्षद की तरफ से उपनेता पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

loksabha election banner

महेंद्र शुक्ल ने क्षेत्रीय अध्यक्ष बुंदेलखंड और भाजपा के उत्तर जिलाध्यक्ष सुनील बजाज को इस्तीफा की कापी दी है। इसमें कहा गया है कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है मेरी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई गई है। इसके चलते अपने पद से त्याग दे रहा हूं। महापौर द्वारा उनको सदन से छह माह के लिए निष्कासित कर दिया गया है तो एससीएसटी न एक्ट में मुकदमा दर्ज कराये जाने की अनुमति दिया जाना न्यायोचित नहीं है। एक ही अभियोजन के लिए दो तरह का दंड दिया जाना अधिनियम में नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.