Move to Jagran APP

हकीकत के पर्दे पर फिल्मी कहानी, दरवाजे पर दूल्हा लेकर आया बरात और दुल्हन ने थाम लिया प्रेमी का हाथ

चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र के गांव में बैंडबाजे के साथ दूल्हा पहुंचा और द्वारचार की रस्म के बाद जयमाल के स्टेज पर बिठाया गया। काफी देर तक दूल्हा बैठा रहा और फिर दुल्हन के लापता होने की जानकारी होते ही चखचख शुरू हो गई।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Mon, 31 May 2021 11:46 AM (IST)Updated: Mon, 31 May 2021 09:28 PM (IST)
हकीकत के पर्दे पर फिल्मी कहानी, दरवाजे पर दूल्हा लेकर आया बरात और दुल्हन ने थाम लिया प्रेमी का हाथ
जयमाल के स्टेज पर इंतजार करता रहा दूल्हा पर नहीं आई दुल्हन। प्रतीकात्मक फोटो

चित्रकूट, जेएनएन। फिल्मों में अक्सर शादी के मंडप से दुल्हन को प्रेमी के साथ फरार होते देखा होगा लेकिन चित्रकूट में यह फिल्मी कहानी हकीकत के पर्दे पर उतर गई। मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय खलबली मच गई जब घोड़ी पर चढ़कर दूल्हा (Groom) बरात लेकर पहुंचा और दुल्हन (Bride) प्रेमी का हाथ थामकर लापता हो गई। वर-वधू पक्ष में पहले जमकर तकरार हुई फिर मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू की है।

loksabha election banner

बिना खाना खाए निकले बराती

मऊ थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले एक किसान ने बड़ी बेटी की शादी (Wedding) सुरौंधा गांव के युवक से तय की थी। शनिवार की शाम घर में वैवाहिक कार्यक्रम चल रहे थे और दूल्हा घोड़ी पर चढ़कर बरात लेकर दरवाजे पहुंचा। बैंड-बाजे की धुन में नाचते गाते पहुंचे बरातियों का स्वागत हुआ। एक तरफ द्वारचार हो रहा था दूसरी ओर बराती भोजन कर रहे थे। इस बीच अचानक दुल्हन के लापता होने की जानकारी होते ही जनातियों और बरातियों में खलबली मच गई। बराती धीरे-धीरे खिसकने लगे, कुछ बिना खाना खाए ही निकल गए।

जयमाल स्टेज पर बैठा इंतजार करता रहा दूल्हा

द्वारचार के बाद दूल्हे को जयमाल के स्टेज पर बिठा दिया गया। काफी देर तक जब दुल्हन स्टेज पर नहीं आई तो चखचख शुरू हो गई। वर पक्ष ने कन्या पक्ष से पूछताछ की तो कुछ देर रुकने को कहा गया। रात होने पर जब वर पक्ष को असलियत पता चली तो तकरार शुरू हो गई। दुल्हन के पिता ने छोटी बेटी के साथ विवाह कराने का प्रस्ताव रखा लेकिन उसके नाबालिग होने के कारण वर पक्ष ने सहमति नहीं दी। थी। बात बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई।

प्रेमी के घर पर मिली दुल्हन

पुलिस वर और कन्या पक्ष के लोगों को थाने ले आई। रविवार को पूरे दिन दोनों पक्षों में पंचायत चलती रही और पुलिस दुल्हन की तलाश करने लगी। काफी तलाश के बाद गांव में रहने वाली प्रेमी के साथ दुल्हन उसके घर पर मिल गई। पुलिस दोनों को लेकर थाने आई तो उसने बताया कि वह मंडप में जाने से पहले प्रेमी के साथ घर से भाग आई थी।

परिवार ने शादी के लिए काफी मनाया लेकिन दुल्हन bride तैयार नहीं हुई। इसके बाद दूल्हा और बरात बैरंग लौट गई। थाना प्रभारी गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि दुल्हन के पिता की तहरीर पर गांव के बुद्दन उर्फ रामकेश पटेल और उसके भाई बड़का पटेल के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें एक भाई के साथ दुल्हन का प्रेम प्रसंग चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.