Move to Jagran APP

Lakhimpur Kheri Violence पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने दी प्रतिक्रिया, कहा- घटना पर विपक्ष कर रहा राजनीति

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे तेजी के आकार ले रहा है। यमुना नदी में कौशांबी को जोडऩे वाला मऊ का महिला घाट पुल जून 2022 तक पूरा हो जाएगा। बांदा में औगासी घाट पर भी पुल का निर्माण तेजी से हो रहा है। यह बात डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कही।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Mon, 04 Oct 2021 07:10 PM (IST)Updated: Mon, 04 Oct 2021 07:10 PM (IST)
Lakhimpur Kheri Violence पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने दी प्रतिक्रिया, कहा- घटना पर विपक्ष कर रहा राजनीति
विपक्ष पर निशाना साधते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। प्रतीकात्मक फोटो।

चित्रकूट, जेएनएन। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कहा कि लखीमपुर की घटना को विपक्ष बेवजह तूल देकर राजनीति कर रहा है। ऐसे हमलावर है, जैसे वही किसानों के हितैषी है। जनता सब जानती है कि भाजपा ने किसानों के लिए कितने काम किए हैं। 2022 में फिर से भाजपा सरकार बनेगी। उन्होंने  चित्रकूटधाम मंडल के चित्रकूट व बांदा जिले की 1041.25 करोड़ रुपये की लागत की 326 सड़कों का वर्चुअल रूप से शिलान्यास व लोकार्पण भी किया। चित्रकूट के जिला मुख्यालय कर्वी में बाईपास समेत 24 नई सड़कों के निर्माण की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि कर्वी में आए दिन जाम से लोगों की परेशानी को लेकर दैनिक जागरण ने वर्ष 2018 में 'चाहिए बाईपास' अभियान चलाकर यह मुद्दा उठाया था। 

loksabha election banner

 उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी में दुखद घटना हुई है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। विपक्षियों पर निशाना साधा कि जो वर्ष 2014 से पहले सिर्फ रोजा-इफ्तार करते थे, वह आज मंदिर जाने संग गंगा स्नान कर रहे हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों से बुंदेलखंड बदल रहा है। जल जीवन मिशन से हर घर में नल से पानी  पहुंचाया जा रहा है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे तेजी के आकार ले रहा है। यमुना नदी में कौशांबी को जोडऩे वाला मऊ का महिला घाट पुल जून 2022 तक पूरा हो जाएगा। बांदा में औगासी घाट पर भी पुल का निर्माण तेजी से हो रहा है। इससे फतेहपुर व बांदा के लोगों की प्रयागराज से सीधे कनेक्टिविटी होगी। हम बुंदेलखंड की जनता के कर्जदार हैं। विकास कराकर जनता का ब्याज अदा कर रहे हैं। आने वाले चुनाव में विपक्षी झूठ बोलकर जनता को बरगलाने का काम करेंगे, उनसे सावधान रहें। अयोध्या से चित्रकूट के लिए राम वन गमन मार्ग का भी फोरलेन सड़क का प्राक्कलन तैयार है। जल्द काम शुरू होगा। विकास हमारी प्राथमिकता है। पीएम मोदी के प्रति पूरे देश की आस्था है, जो भी काम अधूरे हैं, वह भाजपा  सरकार पूरे कर रही है। लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने भी विचार रखे। 

ये रहे मौजूद : विधायक मानिकपुर आनंद शुक्ला, बबेरू चंद्रपाल कुशवाहा, जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, बांदा रामकेश निषाद, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, प्रदेश मंत्री देवेश कोरी, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, बद्रीविशाल त्रिपाठी, डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला व एसपी धवल जायसवाल।    


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.