Move to Jagran APP

केस्को में अवर व सहायक अभियंताओं की कमी, गर्मी में हो सकती समस्या

गर्मी का मौसम करीब है इस मौसम में बिजली विभाग से जुड़ी समस्याएं सबसे ज्यादा रहती हैैं। इसके बीच केस्को में अवर तथा सहायक अभियंता की कमी आने वाले गर्मी के मौसम में लोगों के लिये समस्या का कारण बन सकती है।

By Sarash BajpaiEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 05:02 PM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 05:02 PM (IST)
केस्को में अवर व सहायक अभियंताओं की कमी, गर्मी में हो सकती समस्या
गर्मी में समस्या का कारण बन सकती केस्को में अभियंताओं की कमी।

कानपुर, जेएनएन। केस्को में अवर अभियंताओं व सहायक अभियंताओं की कमी है। महत्वपूर्ण डिविजनों में कई सबस्टेशन एक एक अवर अभियंता के हवाले हैं। प्रत्येक सबस्टेशन पर एक अवर अभियंता होना जरूरी है। इसी तरह एक सहायक अभियंता दो-दो सब डिविजनों का कार्य देख रहे हैं।

loksabha election banner

राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के पदाधिकारियों ने केस्को एमडी अनिल ढींगरा से मिलकर अवर अभियंताओं व सहायक अभियंताओं की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने मांग की कि परीक्षण खंड से अभियंताओं व सहायक अभियंताओं को विस्थापित कर डिविजनों में तैनात किया जाए। यूपीपीसीेएल से भी अवर अभियंताओं व सहायक अभियंताओं की व्यवस्था कराई जाए।

केस्को एमडी से मांग की गई कि अवर अभियंताओं व कर्मचारियों के आवास की व्यवस्था केसा कालोनी में थी। वर्तमान में केसा कालोनी जर्जर घोषित कर अधिकतर अवर अभियंताओं व कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया है। केसा कालोनी में नए आवास बनाकर अवर अभियंताओं व कर्मचारियों को उपलब्ध कराए जाएं। पूर्व प्रबंधन ने अवर अभियंताओं को छोड़कर सभी केस्को अधिकारियों को लैपटाप वितरित किए थे। अवर अभियंताओं को लैपटाप व कार्यालय के लिए एक कंप्यूटर आपरेटर उपलब्ध कराया जाए। झटपट पोर्टल, निवेश मित्र पोर्टल का संचालन अवर अभियंताओं से ही शुरु होता है फिर भी उनको लैपटाप से वंचित रखा गया है। केस्को एमडी से कहा गया कि ट्रांसफार्मरों, लाइनों की मरम्मत के लिए उपकरणों को खरीदा जाना है। उपकरण खरीद कर अभी तक अवर अभियंताओं को उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। प्रतिनिधिमंडल में संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार अग्रवाल, सतीश चंद्र, सत्यप्रकाश यादव, अरविंद कुमार त्रिपाठी, विकास भटनागर आदि रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.