जानिए- आज कानपुर नगर में कहां पर क्या हो रहे कार्यक्रम
कानपुर शहर में शनिवार को भी कार्यक्रम होते रहेंगे। भगवान परशुराम महासभा की ओर से होली मिलन समारोह व रेणुका पत्रिका का विमोचन किशोरी वाटिका साकेत नगर में दोपहर चार बजे। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा कानपुर की कार्यकारिणी बैठक रेड क्रॉस भवन फूलबाग में दोपहर 1230 बजे।
कानपुर, जेएनएन। शहर में शनिवार को कई जगह कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। कानपुर के ऐतिहासिक गंगा मेला का आयोजन भी आज के ही दिन होगा।
समारोह : भगवान परशुराम महासभा की ओर से होली मिलन समारोह व रेणुका पत्रिका का विमोचन किशोरी वाटिका साकेत नगर में दोपहर चार बजे।
- गांधी विचार मंच की ओर से होली मिलन समारोह वनखंडेश्वर मंदिर सत्संग हाल में शाम छह बजे।
भेंट : पूर्व विधायक अजय कपूर द्वारा जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को 100 पीपीइ किट भेंट की जाएंगी, मेडिकल कॉलेज में सुबह 11:45 बजे।
बैठक : इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा कानपुर की कार्यकारिणी बैठक रेड क्रॉस भवन फूलबाग में दोपहर 12:30 बजे।
सेमिनार : आइसीएआइ के कॉरपोरेट लॉ एंड कॉर्पोरेट गवर्नेंस कमेटी की ओर से सेमिनार लखनपुर प्लाट नंबर नौ में दोपहर तीन बजे।