Move to Jagran APP

चित्रकूट में पत्ते तोड़ने जंगल गई किशोरी पर तेंदुए ने किया हमला, लहूलुहान हालत में कराई गई भर्ती

ग्राम पंचायत पटनी के मजरा डाडिन निवासी रामलाल मवासी रविवार सुबह करीब नौ बजे बेटी 16 वर्षीय शांति व परिवार के अन्य लोगों के साथ गांव से सटे जंगल में तेंदू पत्ता तोडऩे गए थे। सभी लोग अलग-अलग स्थानों पर पत्ते तोड़ रहे थे।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Sun, 23 May 2021 08:22 PM (IST)Updated: Sun, 23 May 2021 08:22 PM (IST)
चित्रकूट में पत्ते तोड़ने जंगल गई किशोरी पर तेंदुए ने किया हमला, लहूलुहान हालत में कराई गई भर्ती
मध्यप्रदेश के मझगवां रेंज के पटनी के डॉडिन जंगल में तेंदुए की हमले से घायल किशोरी अस्पताल में भर्ती।

चित्रकूट, जेएनएन। जिले की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के सतना जिले के मझगवां रेंज अंतर्गत पटनी के डाडिन जंगल में रविवार सुबह करीब नौ बजे तेंदुए ने किशोरी पर हमला कर दिया। किशोरी की चीख सुन साथ में तेंदू पत्ता तोडऩे गए पिता व गांव के लोग कुल्हाड़ी लेकर दौड़े तो तेंदुआ छोड़ कर भाग गया। हालांकि तेंदुए के पंजे व दांतों से किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसको सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

prime article banner

ग्राम पंचायत पटनी के मजरा डाडिन निवासी रामलाल मवासी रविवार सुबह करीब नौ बजे बेटी 16 वर्षीय शांति व परिवार के अन्य लोगों के साथ गांव से सटे जंगल में तेंदू पत्ता तोडऩे गए थे। सभी लोग अलग-अलग स्थानों पर पत्ते तोड़ रहे थे। झाडिय़ों में छिपे तेंदुए ने शांति पर हमला कर दिया। शांति गिर पड़ी। तेंदुए ने उसकी पीठ को दांतों और पंजे से लहूलुहान कर दिया। किशोरी की चीख-पुकार सुन परिजन व अन्य ग्रामीण कुल्हाडी लेकर दौड़े तो तेंदुआ भाग गया। गंभीर घायल शांति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  मझगवां से जिला अस्पताल सतना रेफर  कर दिया गया। 

मझगवां रेंजर पंकज दुबे ने बताया कि किशोरी अब खतरे से बाहर है। इस समय तेंदू पत्ते तोडऩे का सीजन है। ऐसे में कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जंगल में सर्चिंग करें। यदि कहीं हिंसक वन्यजीवों की लोकेशन मिलती है ग्रामीणों को सचेत किया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.