Move to Jagran APP

Senior National Chess में कानपुर की तान्या ने जीते पांच राउंड, कई प्रतियाेगिताओं में पहले भी कर चुकीं शानदार प्रदर्शन

स्टेट प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन कर सीनियर नेशनल शतरंज प्रतियोगिता के लिए शहर से चयनित होने वाली तान्या ने देशभर के खिलाड़ियों के बीच खुद को साबित किया। कोच हरीश रस्तोगी ने बताया कि सीनियर खिलाड़ियों के बीच पांच राउंड जीतना गौरव की बात है।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 05:20 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 05:20 PM (IST)
Senior National Chess में कानपुर की तान्या ने जीते पांच राउंड, कई प्रतियाेगिताओं में पहले भी कर चुकीं शानदार प्रदर्शन
आनलाइन शतरंज खेलतीं हुईं 14 वर्षीय तान्या वर्मा।

कानपुर, जेएनएन। शतरंज खेल में कई बार खिताबी जीत दर्ज कर शहर का नाम रोशन करने वाली तान्या वर्मा ने नेशनल वूमेंस शतरंज प्रतियोगिता पांच राउंड जीतकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भारत के दिग्गज सीनियर खिलाड़ियों के बीच आनलाइन खेल रहीं 14 वर्षीय तान्या ने 11 राउंड में पांच अपने नाम किए। सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में तान्या के प्रदर्शन पर पूर्व खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर की।

loksabha election banner

स्टेट प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन कर सीनियर नेशनल शतरंज प्रतियोगिता के लिए शहर से चयनित होने वाली तान्या ने देशभर के खिलाड़ियों के बीच खुद को साबित किया। कोच हरीश रस्तोगी ने बताया कि सीनियर खिलाड़ियों के बीच पांच राउंड जीतना गौरव की बात है। छोटी सी उम्र में तान्या ने काबिलियत का परिचय दिया। आगामी दिनों में होनहार खिलाड़ी खेल के बदौलत अपनी अलग पहचान बनाएंगी। कोच के मुताबिक तान्या ने कई बार खिताबी प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की। उनके प्रदर्शन से जूनियर वर्ग की खिलाड़ियों को बेहतर करने का मंच मिलेगा। शतरंज खेल को पहचान दिलाने में तान्या की भूमिका सबसे अहम है। तान्या के पिता नरेंद्र वर्मा ने बताया कि घर पर लगातार अभ्यास करने वाली तान्या ने सीनियर नेशनल शतरंज प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की कोशिश की। पांच राउंड में जीत से उसका मनोबल बढ़ेगा। तान्या इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में दमदार प्रदर्शन कर चुकीं हैं। शहर से तान्या अंतरराष्ट्रीय शतरंज रेटिंग में शुमार होने वाली प्रमुख खिलाड़ी हैं। उनके साथ उनकी बड़ी बहन साक्षी भी अंतरराष्ट्रीय रेटिंग में शुमार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.