Move to Jagran APP

Kanpur Zila Panchayat Chunav Result: कानपुर में खिला 'कमल', सपा प्रत्याशी को हरा भाजपा की स्वप्निल बनीं जिपं अध्यक्ष

Kanpur Zila Panchayat Chunav Result भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर हर हाल में फतह करना चाहती थी ताकि विस चुनाव से पहले मतदाताओं में पार्टी की मजबूती और लोकप्रियता का संदेश जाए। इसीलिए पार्टी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण की पुत्री स्वप्निल को टिकट दिया था।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Sat, 03 Jul 2021 04:46 PM (IST)Updated: Sun, 04 Jul 2021 09:25 AM (IST)
Kanpur Zila Panchayat Chunav Result: कानपुर में खिला 'कमल', सपा प्रत्याशी को हरा भाजपा की स्वप्निल बनीं जिपं अध्यक्ष
जीत के बाद खुशी व्यक्त करतीं भाजपा प्रत्याशी स्वप्निल वरुण।

कानपुर, जेएनएन। Kanpur Zila Panchayat Chunav Result जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को मतदान संपन्न हुआ। कलेक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक वोट डाले गए। भाजपा से स्वप्निल वरुण और सपा से राजू दिवाकर मैदान में थे, इसमें भाजपा की स्वप्निल वरुण को 25 और सपा के राजू दिवाकर को पांच मत मिले जिसके साथ ही दो अन्य वोट अवैध हो गए। 

loksabha election banner

 भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर हर हाल में फतह करना चाहती थी ताकि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं और मतदाताओं में पार्टी की मजबूती और लोकप्रियता का संदेश जाए। इसीलिए पार्टी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण की पुत्री स्वप्निल को टिकट दिया था। स्वप्निल की जीत के लिए सांसद सत्यदेव पचौरी, देवेंद्र सिंह भोले और सांसद अशोक रावत के साथ ही सभी विधायकों और एलएलसी ने ताकत झोंक दी थी। इसी का परिणाम है कि छह निर्दलीय व निषाद पार्टी का एक सदस्य पहले ही भाजपा के खेमे में आ गए। 

कुछ ऐसी थी स्थिति: इस चुनाव में भाजपा के पास नौ सदस्य थे। सपा के पास 11, छह निर्दलीय, पांच बसपा और निषाद पार्टी का एक सदस्य था। भाजपा की स्वप्निल ने न सिर्फ सपा के छह सदस्यों को अपने पक्ष में किया बल्कि बसपा के पांच सदस्य भी उनके साथ गए। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी भी भाजपा के समर्थन में आए। परिणाम घोषित कर दिया गया। भाजपा की उम्मीदवार के साथ 21 सदस्य वोट देने सुबह आए थे, जबकि सपा उम्मीदवार राजू दिवाकर के साथ आए 11 सदस्य में से छह गच्चा दे गए। भाजपा ने 27 वोट मिलने का दावा किया था लेकिन दो अवैध मत हो गए।

जीत से पहले ही शुरू हो गया था जश्न: जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी स्वप्निल वरुण ने खुद को विजेता मानते हुए समर्थक सदस्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं को मिठाई का वितरण शुरू कर दिया था। भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए सदस्यों को होटल विजय विला से एक बस में लाया गया था। बस में भाजपा विधायक उपेंद्र पासवान, भगवती सागर, अभिजीत सिंह सांगा भी साथ में थे। होटल से रवाना करते समय औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक और तीनों जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहे। स्वप्निल में रवानगी से पहले सभी सदस्यों को तिलक लगाया और जीत के लिए समर्थन मांगा।

यहां पढ़ें जिपं अध्यक्ष चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें: जानिए - बुंदेलखंड के जिलों में कौन-कौन बना जिपं अध्यक्ष और किसके हाथ लगी निराशा

कन्नौज में भाजपा समर्थित प्रिया शाक्य ने लहराया जीत का परचम, दो वोटों से हासिल की विजय

औरैया में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने मारी बाजी, चुनाव में 23 में 22 सदस्यों ने की वोटिंग

उन्नाव में भाजपा की शकुन के सिर सजा जिपं अध्यक्ष का ताज, नौ वोट से दर्ज की जीत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.