Move to Jagran APP

Kanpur weather Update: पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, 24 घंटे में और बढ़ सकती है उमस और गर्मी

Kanpur weather Update चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि इस बार का पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा असरदार नहीं है। उसकी वजह से मौसम में कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। गर्मी का स्तर जरूर बढ़ जाएगा और दक्षिण में जरूर बारिश होगी।

By Akash DwivediEdited By: Published: Sat, 01 May 2021 07:18 PM (IST)Updated: Sat, 01 May 2021 07:18 PM (IST)
Kanpur weather Update: पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, 24 घंटे में और बढ़ सकती है उमस और गर्मी
उत्तर पश्चिम भारत में दिन का तापमान और बढ़ सकता है

कानपुर, जेएनएन। शहर में अगले दो से तीन दिन में गर्मी और उमस के बढऩे की आशंका व्यक्त की गई है। इसी के साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा और वातावरण में नमी का स्तर और नीचे आ जायेगा। यह परिवर्तन नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से होगा। अभी इसकी लोकेशन पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर की सीमा पर है।

loksabha election banner

इसके असर से उत्तर पश्चिमी हवा पर रोक लग जाएगी, जबकि जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की बारिश के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के चलते विपरीत हवा का क्षेत्र राजस्थान के ऊपर बन रहा है। एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर बना है। दोनों क्षेत्रों के असर से मैदानी इलाकों में सामान्य से तेज हवा चल सकती है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि इस बार का पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा असरदार नहीं है। उसकी वजह से मौसम में कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। गर्मी का स्तर जरूर बढ़ जाएगा और दक्षिण में जरूर बारिश होगी।

अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक निम्न दबाव की रेखा चक्रवाती हवा के क्षेत्र से तमिलनाडु के दक्षिणी तट तक विदर्भ, तेलंगाना, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक होते हुए जा रही है। एक और चक्रवाती हवा का क्षेत्र बांग्लादेश के ऊपर बना हुआ है और इस चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से झारखंड और छत्तीसगढ़ होते हुए विदर्भ तक एक निम्न दबाव की रेखा जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के मध्य पूर्वी भागों में उत्तरी तमिलनाडु तथा उससे सटे दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट के आसपास बना हुआ है।

अगले दो दिन की संभावित स्थिति: अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि अगले 24 घंटों के दौरान, केरल, कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु, मराठवाड़ा और अरुणाचल प्रदेश के भागों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ एक-दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गुजरात के कुछ हिस्सों और पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। उत्तर पश्चिम भारत में दिन का तापमान और बढ़ सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.