Move to Jagran APP

Kanpur Weather Update: शहर में दो हफ्ते पहले ही आई गर्मी, तापमान में बढ़ोतरी जारी

मौसम विभाग की मानें तो इस बार पश्चिमी विक्षोभ अत्याधिक ऊंचाई पर सक्रिय होने से मैदानी क्षेत्रों में असर नहीं हो रहा है। पहले पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाने से बारिश और पहाड़ो बर्फबारी से मौसम खुशनुमा रहता था।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 08:56 AM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 08:56 AM (IST)
Kanpur Weather Update: शहर में दो हफ्ते पहले ही आई गर्मी, तापमान में बढ़ोतरी जारी
कानपुर में गर्म हुए मौसम के तेवर।

कानपुर, जेएनएन। शहर में इस वर्ष गर्मी दो हफ्ते पहले ही आ गई है और मौसम के तेवर गर्म हो गए हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी जारी है, जबकि हवा सामान्य से तेज चल रही है। इसके पीछे पश्चिमी विक्षोभ के अत्याधिक ऊंचाई पर सक्रिय होना है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार हर साल फरवरी में चार से पांच पश्चिमी विक्षोभ आते रहे हैं, लेकिन इस बार करीब आठ आ गए। सभी अधिक ऊंचाई पर विकसित हुए। इनका असर केवल पहाड़ी क्षेत्रों में पड़ा, जबकि कम ऊंचाई पर सक्रिय होने से मैदानी क्षेत्रों में वर्षा होती है। पहाड़ों की बर्फबारी से ठंडी हवा आती रहती हैं। इस बार यह नहीं हुआ, जिससे गर्मी करीब दो हफ्ते पहले आ गई है। मौसम में परिवर्तन का असर कई फसलों पर पड़ने की संभावना है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि चार फरवरी के बाद से किसी पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी क्षेत्रों में नहीं हुआ है। अधिकतम तापमान में पांच से आठ डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी और वर्षा होती है। इसका असर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश तक का होता है। यह विक्षोभ ज्यादा ऊंचाई पर सक्रिय नहीं होते हैं। इस बार इनकी ऊंचाई ज्यादा हो गई है। इसलिए मैदानी क्षेत्रों में आंशिक वर्षा रिकार्ड हुई। दूसरी ओर लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभ के बनने से उत्तर पश्चिमी हवा पर ब्रेक लग गया। यह हवा मैदानी क्षेत्रों में ठंडक लेकर आती है।

आगे निकल रहा पश्चिमी विक्षोभ

पश्चिमी हिमालयी राज्यों में बारिश और बर्फबारी देने के बाद पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में आगे निकल गया है। हालांकि यह सिस्टम अभी हिमाचल प्रदेश और उत्तरी उत्तराखंड के आसपास दिखाई दे रहा है।

तापमान के बढ़ने का स्तर

(फरवरी) दिन : अधिकतम तापमान : हवा की गति

22                        27.6                    3.6

23                        29.0                    5.1

24                        31.2                    3.6

25                        31.4                    4.3

26                        31.4                    7.0

27                        31.2                    7.5

28                        32.4                    5.8


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.