Move to Jagran APP

Kanpur Weather Update: हवाएं दे रही धूप की गर्मी से राहत, बदली छाए रहने के आसार

कानपुर शहर में मौसम का मिजाज निराला हो गया है तेज हवाओं से गर्मी में राहत महसूस की जा रही है। हल्के बादल छाए रहने के साथ रात का तापमान सामान्य से कम होने के चलते फिजाओं में ठंडक बनी हुई है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Sun, 11 Apr 2021 01:48 PM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 01:48 PM (IST)
Kanpur Weather Update: हवाएं दे रही धूप की गर्मी से राहत, बदली छाए रहने के आसार
कानपुर शहर में हवाओं की हल्की ठंडक राहत दे रही है।

कानपुर, जेएनएन। शहर का मौसम का अंदाज निराला बना हुआ है, हवाओं की ठंडक तेज धूप की असर को कम कर रही है। बीते दिनों से पड़ रही गर्मी से भी राहत हवाएं दे रही है। शहर में भी हल्के बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग ने पहाड़ों पर हल्की बारिश की संभावना भी जताई, जिसकी हवाएं मैदानी क्षेत्रों में राहत दे सकती हैं। फिलहाल मौसम का मिजाज हल्का गर्म और ठंडा बना हुआ है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार देश भर में बने मौसमी सिस्टम पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और कश्मीर के उत्तरी भागों में बना हुआ है तथा वह अब पूर्व की तरफ आगे बढ़ रहा है। एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्र पर है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण मध्य प्रदेश और विदर्भ के ऊपर है। और इस चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से होते हुए एक निम्न दबाव की रेखा तमिलनाडु तक मराठवाड़ा और कर्नाटक होते हुए जा रही है। श्रीलंका और तमिलनाडु तट के पास बंगाल के दक्षिण पश्चिम की खाड़ी में एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है

24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और लद्दाख में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 24 घंटे के बाद बारिश की तीव्रता बढ़ेगी। अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। उत्तर पूर्व भारत के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, केरल, तटीय कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा छिटपुट बारिश की संभावना है।

कानपुर में छा सकते हल्के बादल

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्याल के मौसम विभाग के मुताबिक कानुपर शहर में हल्के मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। तेज हवाओं के साथ छुटपुट बूदाबांदी के भी आसार बन रहे हैं। इसके बाद आसमान साफ रहेगा लेकिन हवाओं की गति सामान्य तेज रहने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा था। वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 3.1 डिग्री कम था। इससे साफ है कि सामान्य दिन की अपेक्षा रात में हल्की ठंडक बरकरार है। वहीं सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 44 प्रतिशत और न्यूनतम 12 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं उत्तर पश्चिमी हवाओं की औसत गति 3.2 किमी प्रतिघंटा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.