Move to Jagran APP

Kanpur Violence Update: हाई सिक्योरिटी बैरक में रात भर करवटें बदलता रहा हाजी वसी, लौटा दी खाने की थाली

कानपुर परेड नई सड़क पर हुए उपद्रव में मुख्य आरोपित हयात जफर हाशमी के सहयेागी बिल्डर हाजी वसी को क्राइम ब्रांच की टीम ने लखनऊ से गिरफ्तार किया था। हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। पहली रात उसने कुछ खाया पिया नहीं।

By Abhishek VermaEdited By: Published: Wed, 06 Jul 2022 10:44 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jul 2022 10:44 PM (IST)
Kanpur Violence Update: हाई सिक्योरिटी बैरक में रात भर करवटें बदलता रहा हाजी वसी, लौटा दी खाने की थाली
वसी ने जेल में रात को कुछ खाया पिया नहीं।

कानपुर, जागरण संवाददाता। नई सड़क उपद्रव में साजिश और फंडिंग के आरोप में जेल भेजे गए बिल्डर हाजी वसी को जेल में नींद नहीं पड़ी। हाई सिक्योरिटी बैरक में अकेला बैठा वह रात भर करवटें बदलता रहा। उसने रात को खाना भी नहीं खाया। मंगलवार को भी उसने हल्का फुल्का खाना खाया। 

loksabha election banner

बिल्डर हाजी को जिला कारागार में हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। वसी के अलावा मुख्तार बाबा भी जेल में हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद हैं। वसी को मुख्तार के करीब वाली बैरक में रखा गया है। हालांकि दोनों मिल नहीं सकते। जेल सूत्रों के अनुसार वसी जेल के अंदर पूरी रात करवटें बदलता रहा। जब उससे खाने को कहा गया तो उसने मना कर दिया। वह साथ में कुछ खाद्य सामग्री ले गया था, जिसका उसने प्रयोग किया। देर रात उसने हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत की। सुबह होने पर डाक्टरों ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया, लेकिन उस वक्त उसका ब्लड प्रेशर सही मिला। दोपहर को भी उसने हल्का फुल्का खाना खाया। इस दौरान वह गुमशुम सा बैठा रहा। 

मुख्य आरोपित भेजे जा सकते हैं दूसरी जेल 

नई सड़क उपद्रव से जुड़े मुख्य आरोपितों को प्रदेश की दूसरी जेलों में भेजा जा सकता है। जेल सूत्रों के मुताबिक मुख्तार और वसी का नाम सबसे आगे है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.