कानपुर से कोलकाता तक भरिए उड़ान, ले जाएगा स्पाइस जेट का 189 सीटर विमान
अहिरवां एयरपोर्ट पर एक साथ दिखेंगे 900 से अधिक यात्री। मुंबई और कोलकाता के विमान में सीट की क्षमता एक जैसी।
कानपुर (जागरण संवाददाता)। स्पाइस जेट अब कानपुर के यात्रियों को दीपावली से पहले एक और तोहफा देने जा रहा है। दिल्ली और मुंबई के बाद अब पहली नवंबर से कोलकाता के लिए भी विमान उड़ान भरने को तैयार है। कानपुर से कोलकाता के बीच उड़ान भरने वाले एयरबस में 189 सीट हैं। अब कारोबारियों और कॉरपोरेट जगत से जुड़े लोगों को कोलकाता जाने में सुविधा हो जाएगी। अहिरवां एयपोर्ट के डायरेक्टर जमील खालिक ने बताया कि पहली नवंबर से कानपुर से कोलकाता के बीच उड़ान की तैयारियां पूरी हो चुकी है। अभी देश के पंद्रह महानगरों से कानपुर को जोडऩा है।
ये है फ्लाइट का समय
-स्पाइस जेट का एयरबस एसजी 578 कानपुर के अहिरवां एयरपोर्ट से दोपहर 1.55 बजे उड़ान भरेगा और कोलकाता दोपहर 3.20 बजे लैंड करेगा। इसी तरह कोलकाता से ये एयरबस एसजी 374 सुबह 11.35 बजे उड़ान भरेगा और कानपुर दोपहर 1.15 बजे आयेगा।
बागडोगरा तक समय तय
-स्पाइस जेट ने कानपुर से कोलकाता जाने वाले विमान के बागडोगरा तक का समय तय कर दिया है। कानपुर से दोपहर 1.55 बजे उड़ान, कोलकाता दोपहर 3.20 बजे और बागडोगरा शाम 5 बजे पहुंचेगा।