Move to Jagran APP

Chandrayaan 2 को चांद पर देखने के लिए उत्साह में बीती पूरी रात Kanpur News

टीवी पर अभियान को देखकर शहरवासियों ने खुशी का इजहार किया।

By AbhishekEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 09:35 AM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 09:35 AM (IST)
Chandrayaan 2 को चांद पर देखने के लिए उत्साह में बीती पूरी रात Kanpur News
Chandrayaan 2 को चांद पर देखने के लिए उत्साह में बीती पूरी रात Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। प्रधानमंत्री के साथ इसरो में भले ही कानपुर के बच्चे न हों लेकिन अभियान को लेकर यहां भी बच्चे कम उत्साहित थे। लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान के चंद्रयान-2 मिशन को लेकर कानपुरवासी भी रात भर उत्साहित रहे। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में बच्चे रात भर टीवी के सामने डटे रहे और खुशी जताते रहे। यहां बच्चों को लाइव प्रसारण दिखाने के लिए टीवी की व्यवस्था की गई थी। अभियान को लेकर कुछ इस तरह लोगों ने अपनी खुशी जाहिर की।

loksabha election banner

चांद पर लैंडर विक्रम व रोवर प्रज्ञान का उतरना देश के लिए ऐतिहासिक लम्हा है। भारत जिस तरह विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है, उससे तय है कि जल्द ही अपना देश सुपरपावर बन जाएगा। - रचना अवस्थी, प्रधानाचार्य, पारितोष इंटर कॉलेज 

चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण से इसरो ने नया कीर्तिमान बनाया है। यह प्रयास सभी भारतवासियों के लिए अत्यंत प्रसन्नता व गïर्व का विषय है। इससे चांद पर मानव के बसने का रास्ता खुलेगा। -प्रो. संजय स्वर्णकार, डीन अकादमिक अफेयर, सीएसजेएमयू 

चंद्रयान-2 का चांद की धरती पर उतरना इतना बड़ा कदम है कि उसे बयां नहीं किया जा सकता। मन उत्साहित है। उन सभी वैज्ञानिकों को बधाई, जिनकी वजह से यह अभियान संभव हो पाया। -डॉ. अमित श्रीवास्तव, प्राचार्य, डीएवी कॉलेज 

चंद्रमा पर एक सफल अभियान की प्रतीक्षा वर्षों से थी जो पूरी हो गई। आज वह समय आखिर आ गया। देश के लिए इससे ज्यादा खुशी की बात और कुछ नहीं हो सकती। हम सभी उत्साहित हैं। -सौम्य, बीटेक छात्र, पीएसआइटी

एक बार अभियान रुकने के बाद दोबारा बहुत ही कम समय में प्रक्षेपण करना और उस अभियान को सफल भी बना देना वास्तव में यह भारतीय वैज्ञानिकों के बस का ही काम था। वैज्ञानिकों को बधाई। -सूर्यांश गौतम, कक्षा-10, डीपीएस कल्याणपुर 

चांद पर लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान के उतरने से यह साबित हो गया कि भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपनी शक्ति और बढ़ा चुका है। विज्ञान, तकनीक और अन्य क्षेत्रों में भारतीय मेधा का परचम लहरा रहा है। -अनिल त्रिपाठी, उपप्रधानाचार्य, जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज 

हमें अब चांद के बारे में जानकारी लेने के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। भारत अब खुद दूसरों को जानकारी देने की स्थिति में है। हम सभी खुश हैं। भारत इसी तरह प्रगति के पथ पर आगे बढ़े। - कविशा अरोड़ा, कक्षा-10, डीपीएस कल्याणपुर 

इस उपलब्धि से यह तय हो गया कि भारत परम वैभव की ओर बढ़ चला है। जिस नए भारत की कल्पना की जा रही है, चांद पर लैंडर व रोवर के उतरने से उसका प्रारंभ हो गया है। -डॉ. अंगद सिंह, निदेशक, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.