कानपुर में सड़क किनारे सोते दिखें लोग तो इन मोबाइल नंबर पर दें सूचना, रैन बसेरा तक पहुंचाएगी टीम
नगर निगम के जोन एक ने तैयार की सात अफसरों की टीम। मोबाइल पर जानकारी मिलते ही अफसर पहुंचाएंगे रैन बसेरा।सुप्रीम कोर्ट के सख्त अादेश हैं कि खुले में लोगों को न सोने दिया जाए और लोगों के लिए रैन बसेरा की व्यवस्था कराई जाए।
कानपुर, जेएनएन। सर्दियों के मौसम में असहाय लोगों के सड़क पर सोने को लेकर सरकार ने नाराजगी जताई है। इसके लिए अफसरों को अादेश दिए गए हैं कि सड़क पर सोने वालों को रैन बसेरा भेजा जाए। इसके लिए नगर निगम के जोन एक ने सात अफसरों की टीम गठित की है। साथ ही इनके मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के सख्त अादेश हैं कि खुले में लोगों को न सोने दिया जाए और लोगों के लिए रैन बसेरा की व्यवस्था कराई जाए।
ये है शहर की स्थिति
सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के तहत यदि बात की जाए तो शहर में कुल 28 रैन बसेरा बने हुए हैं। इनमें 13 डूडा अौर 15 रैन बसेराें की देख रेख नगर निगम कर रहे हैं। वर्तमान सौ से ज्यादा लोग रोज इन रैन बसेरा में रुकते हैं। रोक के बाद भी लोग सड़कों पर सो रहे हैं। एेसे लोगों को उठाकर रैन बसेरा लाने के लिए तैयारी की जा रही है ताकि जाड़े में कोई बाहर न सोए। जोन एक ने टीम बनाई है। बाकी जोनों में भी टीमें बनाने की व्यवस्था की जाएगी।
यह बनी टीम
शेल्टर होम - अफसर - मोबाइल
सरसैयाघाट - संजय यादव - 8429086995
फूलबाग - सौरभ शर्मा - 7985755399
एक्सप्रेस रोड - संजीव कश्यप - 8429525933
सुतरखाना -संजीव कश्यप - 8429525933
डिप्टी पड़ाव -जीवक - 8601800842
चाचा नेहरू अस्पताल- विनोद - 8429525853
सब्जी मंडी बादशाहीनाका - मनोज - 8299518282