Move to Jagran APP

Farmers Protest News : कानपुर में किसानों के समर्थन में धरने पर बैठा संयुक्त मोर्चा, पुलिस ने किया विरोध तो कही ये बात

बड़ा चौराहा पर दोपहर करीब 12 बजे सबसे पहले सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी पूर्व सांसद सुभाष अली कार्यकर्ताओं के साथ बड़ा चौराहा पहुंचे। इसके चंद मिनट बाद ही ही चारों तरफ से दूसरे दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पहुंच गए।

By Akash DwivediEdited By: Published: Mon, 14 Dec 2020 01:19 PM (IST)Updated: Mon, 14 Dec 2020 01:19 PM (IST)
Farmers Protest News : कानपुर में किसानों के समर्थन में धरने पर बैठा संयुक्त मोर्चा, पुलिस ने किया विरोध तो कही ये बात
राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने अपनी अपनी बात रखी

कानपुर, जेएनएन। किसानों के समर्थन में संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में सपा, कांग्रेस, रालोद, कम्युनिस्ट पार्टी, मुस्लिम लीग के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन करने वालों ने सरकार विरोधी नारेबाजी शुरू की। सुरक्षा में लगी पुलिस ने विरोध नहीं किया तो कार्यकर्ताओं ने पुलिस साथ में है, यह अंदर की बात है कहकर नारेबाजी शुरू की।

loksabha election banner

बड़ा चौराहा पर दोपहर करीब 12 बजे सबसे पहले सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी पूर्व सांसद सुभाष अली कार्यकर्ताओं के साथ बड़ा चौराहा पहुंचे। इसके चंद मिनट बाद ही ही चारों तरफ से दूसरे दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पहुंच गए। पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए वह सीधे बड़ा चौराहा स्थित भारत माता प्रतिमा स्थल पर जमीन पर बैठ गए और सरकार विरोधी नारेबाजी शुरु कर दी। जब पुलिस ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो कार्यकर्ता प्रतिमा स्थल के बाहर आ गए। कार्यकर्ता दरी और माइक लेकर पहुंच गए। 

दरी बिछाकर सलक पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सुभाषिनी अली ने कहा कि किसान विरोधी बिल को किसी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी, विधायक इरफान सोलंकी ने कहा कि सरकार देश के अन्नदाता की आवाज को दबा नहीं सकती है। कांग्रेस युवा दल के कार्यकर्ता भी नारेबाजी करते पहुंचे। राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने अपनी अपनी बात रखी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.