कानपुर के गोविंदनगर में रफाका नाले की पटरी में बनेगी अब इंटरलॉकिंग सड़क, नगर अधिकारियों ने किया निरीक्षण
अधिकारियों को बताया कि अगर नाले किनारे इंटरलॉकिंग सड़क बन जाये तो गोविंद नगर से विधवा कालोनी बी ब्लॉक डीबीएस कॉलेज जाने वाले लोग दादानगर गुरुद्वारा और शनिदेव मंदिर घूमकर न जाकर अनिल मीट वाले की दुकान होते हुए रफाका नाला होकर निकल जाएंगे।
कानपुर, जेएनएन। गोविंदनगर से रफाका नाले की पटरी नगर निगम इंटरलॉकिंग टाइल लगाकर सड़क बनाएगा। इससे लोगों कम समय में विधवा कालोनी, बी ब्लॉक, दादानगर सहित ब्लॉकों में पहुंच सकेंगे। यह प्रस्ताव शुक्रवार को पार्षद नवीन पंडित ने नगर निगम अधिकारियों के सामने निरीक्षण के दौरान कही। नगर निगम के जोनल स्वास्थ्य अधिकारी ओम नारायण राठौर, सहायक अभियंता हरेंद्र प्रसाद, सुपर वाइजर अभिषेक डे, क्लर्क सर्वेश त्रिपाठी, कर अधीक्षक प्रदीप तिवारी ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। पार्षद नवीन पंडित सबसे पहले अधिकारियों को गोविंद नगर रामलीला मैदान के पास टूटा रफाका नाला दिखाया। इसके बाद नाले किनारे अवैध कब्जे और सिल्ट दिखाई। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि अगर नाले किनारे इंटरलॉकिंग सड़क बन जाये तो गोविंद नगर से विधवा कालोनी, बी ब्लॉक, डीबीएस कॉलेज जाने वाले लोग दादानगर गुरुद्वारा और शनिदेव मंदिर घूमकर न जाकर अनिल मीट वाले की दुकान होते हुए रफाका नाला होकर निकल जाएंगे। नवीन ने बताया कि यहां से प्रतिदिन 10 हजार लोगों का गुजरना रहता है। अब अधिकारियों द्वारा नोट की गई समस्या को वह नगर आयुक्त को देंगे।
जुर्माना वसूलने के बाद भी चल रहा चट्टा
रफाका नाला किनारे चल रहे चट्टे पर दस दिन पहले नगर निगम ने जानवर जब्त कर 27 हजार रुपये का जुर्माना वसूला था, लेकिन इसके बाद भी संचालक चट्टा जमाये हुए हैं।
प्रदूषण का केंद्र है रामलीला मैदान
गोविंद नगर स्थित रामलीला मैदान में बहुत धूल उड़ती है। इससे आसपास के लोग बहुत परेशान हैं। पार्षद ने अधिकारियों से आग्रह किया कि आधे रामलीला मैदान में हरियाली कर दी जाये और आधे पार्क बच्चों को खेलने के लिए रखा जाए।