Move to Jagran APP

कानपुर में डबल पुलिया से GT Road का शुरू हुआ चौड़ीकरण, दूसरे चरण में अर्मापुर-राजापुरवा सड़क के भी बदलेंगे दिन

सड़क के बनने से तिलक नगर स्वरूप नगर अशोक नगर बजरिया समेत कई क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलेगा। गुमटी अशोक नगर बजरिया इलाकों के वाहन सवार कोकाकोला क्रॉसिंग से कमला नहर होते हुए बिना विजय नगर जाए अर्मापुर पहुंच जाएंगे।

By Akash DwivediEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 10:35 AM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 10:35 AM (IST)
कानपुर में डबल पुलिया से GT Road का शुरू हुआ चौड़ीकरण, दूसरे चरण में अर्मापुर-राजापुरवा सड़क के भी बदलेंगे दिन
पहले चरण में डबल पुलिया से जीटी रोड तक सड़क बनाई जा रही

कानपुर, जेएनएन। डबल पुलिया से जीटी के चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है। इसके बनने के बाद लोगों को जाम से निजात मिलेगी और समय भी बचेगा। अर्मापुर-राजापुरवा व डबल पुलिया से जीटी रोड तक दो-दो लेन की सड़क बनाई जानी है। इसके लिए डेढ़ माह पहले ही 13 करोड़ रुपये का टेंडर हुआ है। पहले चरण में डबल पुलिया से जीटी रोड तक सड़क बनाई जा रही है। 

loksabha election banner

नहर पटरी की इंटरलाकिंग उखाड़ कर नहर पाटने का काम चल रहा है। इस सड़क के बनने से तिलक नगर, स्वरूप नगर, अशोक नगर, बजरिया समेत कई क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलेगा। गुमटी, अशोक नगर, बजरिया इलाकों के वाहन सवार कोकाकोला क्रॉसिंग से कमला नहर होते हुए बिना विजय नगर जाए अर्मापुर पहुंच जाएंगे। नरेंद्र मोहन सेतु से विजय नगर, मरियमपुर के रास्ते अर्मापुर की ओर जाने वाले लोग भी नहर पटरी से शास्त्री नगर होते अर्मापुर पहुंच जाएंगे। वहीं, क्षेत्रीय पार्षद राघवेंद्र सिंह का कहना है कि पीडब्ल्यूडी ने बिना सूचना चलता हैंडपंप उखाड़ दिया है। इसकी वजह से लोगों को पानी की समस्या हो रही है। सिंचाई विभाग के सहयोग से हटाएंगे कब्जे अधिशासी अभियंता मुकेश चंद्र शर्मा ने बताया कि नहर पटरी किनारे अवैध कब्जों को पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग के सहयोग से दो माह के अंदर हटाया जाएगा।  

इनका ये है कहना

डबल पुलिया से जीटी रोड के बीच नहर पाटने का काम शुरू हो गया है। इसके बाद लोगों को गंदगी से निजात मिलेगी। जाम और समय भी बचेगा।

                                                                                    मुकेश चंद्र शर्मा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.