Move to Jagran APP

Kanpur में ADM City Court में गोली चलने से मची अफरातफरी, एक घायल

एडीएम सिटी कोर्ट में मंगलवार की दोपहर बाद गोली चलने से अफरातफरी मच गई। शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण और जांच प्रक्रिया के दौरान एक लाइसेंस धारक के रिवाल्वर से गोली चलने एक एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Moris SamuelEdited By: Published: Tue, 05 Jan 2021 05:45 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jan 2021 05:45 PM (IST)
Kanpur में ADM City Court  में गोली चलने से मची अफरातफरी, एक घायल
मंगलवार की दोपहर बाद गोली चलने से अफरातफरी मच गई

कानपुर, जेएनएन। एडीएम सिटी कोर्ट में मंगलवार की दोपहर बाद गोली चलने से अफरातफरी मच गई। शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण और जांच प्रक्रिया के दौरान एक लाइसेंस धारक के रिवाल्वर से गोली चलने एक एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

loksabha election banner

एडीएम सिटी कोर्ट में शस्त्र लाइसेंस की नवीनीकरण प्रक्रिया साल भर चलती है। नियमों के मुताबिक इसके लिए शस्त्र लाइसेंस धारक को लाइसेंस सहित अधिकारी के सामने पेश होना होता है। शस्त्र लाइसेंस में दर्ज नंबर देखकर सत्यापन किया जाता है। मंगलवार की दोपहर बाद करीब चार बजे एक शस्त्र लाइसेंसधारक रिवाल्वर के साथ नवीनीकरण के लिए पेश हुआ। नियमों के मुताबिक जांच के दौरान असलहा लोड नहीं होना चाहिए, लेकिन पता नहीं कैसे रिवाल्वर में कारतूस फंस हुआ था और निरीक्षण के दौरान अचानक गोली चल गई। प्रत्यक्षदर्शीयों के मुताबिक गोली एक व्यक्ति को लगी है, जिसे लेकर तत्काल वहां मौजूद लोग अस्पताल की ओर भागे। मौके पर खून पड़ा मिला है। लोगों के मुताबिक गोली  युवक के कंधे या बांह पर लगी है। इधर गोली चलने की आवाज सुनकर पूरे परिसर में अफरातफरी मच गई। लोग इधर उधर भागे और कहां गोली चली, इसका पता लगाने की कोशिश की। थाना प्रभारी संजीवकांत मिश्रा ने बताया गोली चलने की सूचना देर से मिली। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायल को अस्पताल के लिए ले जाया गया था। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दुर्घटना कैसे हुई और जिसे गोली लगी वह कौन है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.