जानिए- आज आपके शहर में कहां पर क्या होंगे कार्यक्रम
Kanpur Event and Programs News Update कानपुर शहर में रोजाना कार्यक्रमों के आयोजन का सिलसिला जारी रहता है।महिला जागृति संस्था की ओर से प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विषय पर जागरुकता कार्यशाला एसएन सेन डिग्री कालेज में सुबह 11 बजे।
By Shaswat GuptaEdited By: Published: Tue, 30 Nov 2021 06:05 AM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 06:05 AM (IST)
कानपुर, जेएनएन। शहर में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के चलते जगह जगह कार्यक्रमों का आयोजन होता है। सोमवार को शहर में होने वाले कार्यक्रम कुछ इस तरह से हैं।
- बैठक - भाजपा कानपुर उत्तर जिला की ओर से सीसामऊ, आर्यनगर विधानसभा की बैठक पार्टी कार्यालय, नवीन मार्केट में दोपहर 1 बजे।
- एक्सपो - बैंक आफ महाराष्ट्र, लखनऊ जोन का एमएसएमई एक्सपो एशियन लाइब्रेरी, 10वां तल लैंडमार्क होटल में शाम 5:30 बजे।
- कार्यशाला - महिला जागृति संस्था की ओर से प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विषय पर जागरुकता कार्यशाला एसएन सेन डिग्री कालेज में सुबह 11 बजे।
- बैठक - संयुक्त आयुक्त उद्योग की ओर से मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक मंडलायुक्त शिविर कार्यालय, छह बंगलिया में शाम 5 बजे।
- समूह चर्चा - कानपुर इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से स्टार्ट अप से संबंधित आयकर प्रावधान विषय पर समूह चर्चा एसोसिएशन कक्ष, आयकर भवन, सिविल लाइंस में शाम 4 बजे।
- संगोष्ठी - जन जागृति मंच की ओर से विश्व एड्स दिवस पर सरकारी अस्पताल गेट, गुजैनी में संगोष्ठी दोपहर 12 बजे।
- ज्ञापन - स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी समिति संगठन की ओर से बुजुर्ग को घर से निकालने के विरोध में पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन दोपहर 12 बजे।
- दलित कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर ग्रामीण की ओर से दलित परिवार की निर्मम हत्या के विरोध में चुन्नीगंज विवेक टाकीज से पैदल मार्च, विशाल प्रदर्शन दोपहर 12:30 बजे।
- शिविर - शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर दक्षिण की ओर से सदस्यता शिविर हरिजन बस्ती, डीबीएस कालेज, गोविंद नगर में सुबह 11 बजे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें