जानिए- आज आपके शहर में कहां पर क्या होंगे कार्यक्रम
Kanpur Event and Programs News Update कानपुर शहर में रोजाना कार्यक्रमों के आयोजन का सिलसिला जारी रहता है। डा. वीरेंद्र स्वरूप इंस्टीट्यूट प्रोफेशनल स्टडीज के ब्लाक (K Block)किदवई नगर में पुलिस की पाठशाला का आयोजन दोपहर 12 बजे।
कानपुर, जेएनएन। शहर में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के चलते जगह जगह कार्यक्रमों का आयोजन होता है। शनिवार को शहर में होने वाले कार्यक्रम कुछ इस तरह से हैं।
अभियान : भवन निर्माण मजदूर परिषद द्वारा श्रमिकों के अधिकारों के लिए जागरूकता अभियान छपेड़ा पुलिया में सुबह आठ बजे से।
समारोह : उत्तर प्रदेश राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद द्वारा वार्षिक समारोह का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय गोङ्क्षवद नगर में सुबह 11 बजे।
जन्मोत्सव : आदर्श सुदर्शन मंच द्वारा महर्षि सुदर्शन का जन्मोत्सव व सांस्कृतिक कार्यक्रम फजलगंज में दोपहर 12 बजे।
कार्यक्रम : डा. वीरेंद्र स्वरूप इंस्टीट्यूट प्रोफेशनल स्टडीज के ब्लाक किदवई नगर में पुलिस की पाठशाला का आयोजन दोपहर 12 बजे।
समारोह : विश्व बाल अधिकार सप्ताह को लेकर समारोह का आयोजन राजकीय बाल गृह कल्याणपुर में शाम पांच बजे।