जानिए- आज आपके शहर में कहां पर क्या होंगे कार्यक्रम
Kanpur Event and Programs News कानपुर शहर में रोजाना कार्यक्रमों के आयोजन का सिलसिला जारी रहता है। लाला लाजपत राय के बलिदान दिवस पर लोक सेवक मंडल द्वारा हरिहरनाथ शास्त्री भवन खलासी लाइन में कार्यक्रम दोपहर 1 बजे।
कानपुर, जेएनएन। शहर में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के चलते जगह जगह कार्यक्रमों का आयोजन होता है। बुधवार को शहर में होने वाले कार्यक्रम कुछ इस तरह से हैं।
प्रकाशोत्सव : गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर प्रभात फेरी व नगर कीर्तन, गुरुद्वारा रंजीतनगर से मोतीझील तक सुबह 5.30 बजे।
प्रतिज्ञा यात्रा : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महानगर ग्रामीण द्वारा कर्रही टेंपो स्टैंड मेन रोड से कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा सुबह 11.30 बजे।
निर्वाण दिवस : लाला लाजपत राय विकास समिति द्वारा लाला लाजपत राय के निर्वाण दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण, यूको बैंक चौराहा लाजपत नगर में दोपहर 12.30 बजे।
बलिदान दिवस : लाला लाजपत राय के बलिदान दिवस पर लोक सेवक मंडल द्वारा हरिहरनाथ शास्त्री भवन खलासी लाइन में कार्यक्रम दोपहर 1 बजे।
धरना : जनरल इंश्योरेंस एंपलाइज एसोसिएशन द्वारा नेशनल इंश्योरेंस कंपनी मंडल कार्यालय जीटी रोड अशोक नगर में धरना दोपहर 1बजे।
सम्मान समारोह : भाजपा कानपुर ग्रामीण की मंडल कार्यशाला एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह, महादेवी यग्य दत्त अकादमी लंका मैदान सचेंडी में दोपहर 2 बजे।
प्रेसवार्ता : सीआरपीएफ जवान द्वारा जमीन पर कब्जा करने के विरोध में रमाकांत पाल की कानपुर प्रेस क्लब में वार्ता दोपहर 2 बजे।